प्रशांत भूषण के खिलाफ साध्वी ने दी थाने में शिकायत
करनाल।
भगवान कृष्ण के खिलाफ ट्विट करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट के वकील प्रशांत भूषण के खिलाफ साध्वी देवा ठाकुर ने थाने में केस दर्ज करने को लेकर शिकायत दी है। हालांकि, अभी निसिंग थाना पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया है। देवा फाउंडेशन की अध्यक्ष साध्वी देवा ठाकुर ने निसिंग थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि प्रशांत भूषण द्वारा योगिराज प्रभु कृष्ण के अपमान से पूरा समाज बेहद आहत व आक्रोशित है। संत समाज किसी भी प्रकार से प्रभु कृष्ण पर ऐसे आक्षेप को सहन नहीं कर सकता। प्रशांत भूषण की यह सोच बताती है कि वे शांत क्षेत्र में साम्प्रदायिक माहौल खराब करने की कोशिश कर रहे हैं। मीडिया से बातचीत में साध्वी ने आरोप लगाया कि हिंदुओं की धार्मिक भावनाएं आहत करने के उद्देश्य से राष्ट्रविरोधी विदेशी शक्तियों के प्रभाव में दिया गया है, इसकी जांच होनी चाहिए। साध्वी ने प्रशांत भूषण को खुली चुनौती देते हुए कहा कि अगर वे इतने ही समाजवादी हैं तो वे पैगंबर के बारे में भी अपने विचार जाहिर करें। साध्वी ने आरोप लगाया कि पूरा देश जानता है कि आंतकी याकूब मेनन को फांसी से बचाने के लिए किस प्रचार से प्रशांत भूषण ने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई थी। साध्वी ने कहा कि भगवान की निंदा करने तो पाप है ही, निंदा सुनने उससे भी बड़ा पाप है, वे ऐसे शब्दों को कतई शहन नहीं करेंगे और भूषण से माफी मंगवाकर ही दम लेंगे। उन्होंने कहा कि अगर जल्द ही प्रशांत भूषण पर केस दर्ज कर उनको गिरफ्तार नहीं किया तो वे अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में जाकर उसके घर के बाहर धरने पर बैठेेंगी।
No comments:
Post a Comment