सरकार द्वारा पूरे प्रदेश का किया जा रहा है एक समान विकास--सबका
साथ-सबका विकास है सरकार का मुख्य एजेंडा:- हरविन्द्र कल्याण

हैफेंड चेयरमैन ने किया गांव सोहाना में करीब 24 लाख रुपये से नव निर्मित
शमशान घाट के रास्ते का उदघाटन।
घरौंडा प्रवीण कौशिक
, हैफेंड के चेयरमैन एवं घरौंडा के विधायक हरविन्द्र कल्याण ने कहा कि
प्रदेश सरकार द्वारा पूरे राज्य का बिना किसी भेदभाव के एक समान विकास
करवाया जा रहा है। ग्रामीण आंचल में भी सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई
जा रही है तथा शहरों की तर्ज पर उनका विकास किया जा रहा है। वह मंगलवार
को गांव सोहाना में लगभग 24 लाख रुपये से नवनिर्मित शमशान घाट के रास्ते
का उदघाटन करने उपरांत उपस्थित लोगों को सम्बोधित कर रहे थे। विधायक ने
इस कार्यक्रम के बाद गंजोंगोडी, शेखपुरा, रसुलपुर कलां व खुर्द में
आयोजित कार्यक्रमों में भी शिरकत की। उन्होंने गांव सोहाना में
व्यायामशाल के लिए 35 लाख, ग्राम सचिवालय निर्माण के लिए 27 लाख रुपये,
पाईप लाईन निर्माण के लिए 16 लाख तथा गांव में 50 लाख रुपये की लागत से
थ्री पाउड सिस्टम स्थापित करने की घोषणा की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर गांव की सडक़ों,गलियों व मुख्य मार्गो का
विस्तारीकरण तथा सुदृढ़ीकरण के साथ-साथ अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध
करवाई जा रही है ताकि लोगों को ओर अधिक सुविधा मिल सकें। सरकार सबका
साथ-सबका विकास की नीति को लेकर कार्य कर रही है। पूरे प्रदेश का बिना
किसी भेदभाव के एक समान विकास किया जा रहा है। सरकार द्वारा उन विधानसभा
क्षेत्र में भी विकास कार्यो के लिए समान धनराशि दी जा रही है,जहां पर
बीजेपी के विधायक नहीं है। मुख्यमंत्री आमजन के हितों को ध्यान में रखते
हुए जो विकास संबंधी ऐतिहासिक फैसले ले रहे है,उससे प्रदेश शिखर की ओर
तेजी से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार अंत्योदय की नीति पर
कार्य करते हुए गरीब, किसान, मजदूर व आम जन के कल्याण के लिए अनेक
योजनाएं लागू कर रही है, जिससे पक्तिं में खडे अन्तिम व्यक्ति तक का
कल्याण हो। घरौंडा में लड़कियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से लैस स्कूल का
निर्माण करवाया गया है जो पूरे हरियाणा में एक मिसाल है।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण परिवेश के विकास के लिए धन की कोई कमी नहीं
है। सरकार जीरो टोलरेंस नीति पर कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार को जड़मूल
से समाप्त करने के लिए ऑनलाईन व्यवस्था लागू की गई है,जिसके सकारात्मक
परिणाम हम सबके सामने आ रहे है। विकास कार्यो के लिए स्वीकृत धनराशि
को शत-प्रतिशत धरातल पर लगाया जा रहा है। हैफेंड चेयरमैन का गांव में
पहुंचने पर ग्राम पंचायत की तरफ से फूल मालाओं से स्वागत किया गया।
इस मौके पर शुगर मिल के वाइस चेयरमैन पवन कुमार कल्याण, एसडीओ पंचायती
राज नारायण दत्त, मंडल अध्यक्ष जोगिन्द्र राणा, ब्लॉक समिति के चेयरमैन
विनोद त्यागी, एडवोकेट धीरज कुमार, नरेन्द्र लाठर, सतबीर सिंह, सरपंच
बब्बू गंजोगोडी, शेखपुरा सरपंच हरिसिंह, सरपंच जगबीर सोहाना, सरपंच
रसुलपुर कलां रामेश्वर , सरपंच रसुलपुर खुर्द की मीना देवी, कमलजीत,
लख्मी चन्द, जगदीश, ईश्वर सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
बाक्स:
हैफें ड चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण ने अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान
विभिन्न गांवों में पहुंचकर विकास कार्य का उदघाटन तथा घोषणाएं की।
उन्होंने गांव गंजोगोड़ी में सामुदायिक केंद्र के लिए 42 लाख रुपये,
शमशान घाट का रास्ता के लिए 13 लाख रुपये, तालाब को पक्का करने के लिए 10
लाख रुपये तथा गांव में बस स्टॉप, गांव शेखपुरा में सामुदायिक केंद्र के
लिए 33 लाख रुपये, बीसी चौपाल के लिए 20 लाख रुपये, नगला फार्म में चौपाल
के लिए 10 लाख रुपये तथा गांव में थ्री पॉउड सिस्टम बनाने, गांव रसुलपुर
कलां में महिलाओं के लिए विशेष स्नानघर, सामुदायिक केंद्र के लिए 30 लाख
तथा पेयजल पाईप सुविधा के लिए 18 लाख रुपये तथा गांव रसुलपुर खुर्द में
विभिन्न गलियों के लिए 18 लाख रुपये व सामुदायिक केंद्र बनाने की भी
घोषण की।

No comments:
Post a Comment