10000

Monday, 3 April 2017

भाजपा सरकार का अढ़ाई साल का कार्यकाल रहा केवल शून्य: सांसद दीपेंद्र


Follow us on


BY-PARVEEN KAUSHIK
भाजपा सरकार का अढ़ाई साल का कार्यकाल रहा केवल शून्य: सांसद दीपेंद्र
भाजपा सरकार का अढ़ाई साल का कार्यकाल रहा केवल शून्य: सांसद दीपेंद्र
कहा: अब कांग्रेस के प्रचार प्रसार का पहिए का केंद्र बिंदू रहेगा कैथल क्षेत्र 
भाजपा विधायकों की बढ़ती नाराजगी प्रदेश सरकार के पतन में करेगी कील का काम 
कैथल, 3 अप्रैल
सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि भाजपा सरकार के अढ़ाई साल का कार्यकाल पूरा होने के बाद उपलब्धियों का आंकड़ा शून्य है और प्रदेश में विकास का कोई भी कार्य होता दिखाई नहीं दे रहा है। यह बात हुड्डा ने पूर्व वित्त मंत्री स्व. चरणदास शोरेवाला के सुपुत्र एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अनिल शोरेवाला के सन सिटी स्थित आवास पर कार्यकत्र्ताओं से रूबरू होते हुए कही। इस कार्यक्रम की खासबात यह थी कि इसमें सैंकड़ों की संख्या में अग्रवाल बिरादरी सहित अन्य समुदायों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कैथल में प्रथम आगमन पर हुंकार भरते हुए कहा कि जनता को बरगलाने वाली भाजपा सरकार के दिन लद गए हैं और उनके अपने विधायकों सहित आम जनता ने भी कई बार इस सरकार के खिलाफ ताल ठोंकर संकेत दिए हैं कि अब खाली बातों से लोगों का पेट भरने वाला नहीं है। हुड्डा ने यह भी कहा कि कांग्रेस के प्रचार प्रसार का पहिया अब उनके द्वारा कैथल व आसपास के अन्य जिलों में निरंतर घूमता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी भी सरकार के सत्तासीन होने के बाद 2 या अढ़ाई साल का कार्यकाल उसके स्थापित होने और विकास कार्यों को गति देने के लिए जनता द्वारा दिया जाता है। इतना समय बीत जाने के बाद भी भाजपा के पिटारे में ऐसी कोई परियोजना नहीं है जिसे वो अपना कहकर जनता के सवालों का जवाब दे सकें। किसी भी परियोजना को यदि अमलीजामा पहनाया जाता है और उसके मुक्कमल होने पर जनता के लोकार्पित किया जाता है वो योजना केवल और योजना कांग्रेस सरकार की देन होती जिसकी शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा के सत्तासीन रहते हुए की गई थी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा में विधायकों की बढ़ती नाराजगी को देखते हुए यह आभास हो रहा है कि भाजपा की प्रदेश सरकार की जड़ें किसी भी वक्त खोखली होकर भरभराकर गिर सकती है। अनिल शोरेवाला ने अभिवादन करते हुए सांसद दीपेंद्र हुड्डा को हरियाणा का भावी मुख्यमंत्री बताते हुए कहा कि अब कैथल क्षेत्र पर विशेष ध्यान देते हुए यहां का निरंतर दौरा कार्यक्रम बनाकर यहां आना-जाना जारी रखेंगे ताकि कार्यकत्र्ताओं में जोश और जुनून बना रहे। उन्होंने सांसद दीपेंद्र ङ्क्षसह का आह्वान किया कि वे आगामी विधानसभा चुनाव के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री तक का रास्ता कैथल से होकर तय करें क्योंकि कैथल की जनता कांग्रेस की विचारधारा में पूर्ण विश्वास रखती है। इस पर सांसद ने सहमति व्यक्त करते हुए कहा कि वे कांग्रेस का विधानसभा चुनाव तक का सफर कैथल में उनके आगमन के साथ निरंतर चलता रहेगा। कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र ङ्क्षसह हुड्डा व अनिल शोरेवाला को सिख समुदाय की ओर से सरोपा भेंट किया गया। प्रदीप चौधरी पूंडरी ने कहा कि सांसद दीपेंद्र हुड्डा के नेतृत्व में आस्था व्यक्त करते हुए इस क्षेत्र के नौजवान उनके दिखाए रास्ते पर चलते हुए संगठन की मजबूती के लिए कार्य करते रहेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि दीपेंद्र हुड्डा द्वारा कांग्रेस की नीतियों के प्रचार प्रसार के लिए जो दिशा-निर्देश दिए जाएंगे उस पर स्वयं व उनके साथी अवश्य अमल करेंगे। इस मौके पर पूर्व विधायक धर्म ङ्क्षसह छौक्कर समालखां, वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप चौधरी पूंडरी, मनदीप च_ा पिहोवा, युवा प्रदेशाध्यक्ष सचिन कूंडू, सुधीर मेहता, बलकार क्योड़क, नरेश बतरा, सुखदेव ङ्क्षसह नंबरदार प्रभोत, गुरपेज ङ्क्षसह भिंडर, विकाश शर्मा, सुनीता बतान, बृजपाल राणा, आशु कक्कड़, डा. विकास गुप्ता, पवन जगत, अशोक गुप्ता, निरंजन पप्पी, राजेश सिसौदिया, श्रवण गोयल, विक्रम सैनी सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकत्र्ता उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...