10000

Monday, 3 April 2017

भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठावान भाव से कार्य करता है।-सुभाष बराला

BY-PARVEEN KAUSHIK
कर्तव्यनिष्ठा के परिणाम स्वरूप भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है-सुभाष बराला
करनाल 3 अप्रैल,          
  भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पार्टी के प्रति समर्पित और निष्ठावान भाव से कार्य करता है। कार्यकर्ताओं की इसी कर्तव्यनिष्ठा के परिणाम स्वरूप भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी है, जिसकी संगठनात्मक रचना और मजबूती दूसरी राजनैतिक पार्टियों की अपेक्षा ज्यादा सुदृढ़ है। ये बातें सोमवार को स्थानीय श्रीकृष्णा मंदिर में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कही।
        प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हमारे देश को विश्व में एक नई पहचान मिली है। आज पूरा विश्व भारत सरकार की कार्यप्रणाली की प्रशंसा कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रयासों से पूरे विश्व ने योग पद्धति को स्वीकार किया है और भारतीय अंतरीक्ष अनुसंधान संगठन ने भी भारत सरकार के प्रयासों से विश्व में अपना लोहा मनवाया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार भी विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रदेश की जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। जनता भी सरकार के कार्यों से संतुष्ट होते हुए इन कार्यों की सराहना कर रही है। इसकी झलक हमें प्रदेश के विभिन्न नगरनिगम और नगरपालिका चुनाव परिणामों से मिलती है। 
        उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की बहुमत की सरकार बनी है ऐसे में कार्यकर्ताओं की सरकार से अपेक्षाएं ,उम्मीदें  और सरकार की कार्यप्रणाली को बेहत्तर करने के दृष्टिगत कार्यकर्ताओं के विचार आना भी स्वभाविक है। सरकार कार्यकर्ताओं की इन सभी भावनाओं की कदर करते हुए बेहत्तर तालमेल बनाने और प्रदेश में सुशासन स्थापित करने का बेहत्तर प्रयास कर रही है। ऐसे में कार्यकर्ताओं की भी यह जिम्मेदारी बनती है कि वे सरकार की नीतियों और विकासात्मक कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाए।
        इस मौके पर उपस्थित भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं विधायक नीलोखेड़ी भगवानदास कबीरपंथी ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ है और भाजपा के  कार्यकर्ताओं की बदौलत पार्टी की रीढ़ मजबूत है। पार्टी कार्यकर्ताओं के अनुशासन के कारण आज भाजपा प्रदेश के सभी चुनावों में जीत दर्ज कर रही है। हमें इस मजबूती को कायम रखना है और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना है। इस अवसर पर मौजूद प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में आज भारतीय जनता पार्टी की सरकार है। यह केवल कार्यकर्ताओं की मेहनत का नतीजा है। दोनों सरकारें जनहित में अभूतपूर्व फैसलें ले रही है। सरकार की इस कार्यप्रणाली का जनता के बीच बखान करना कार्यकर्ताओं का कर्तव्य है। 
        इस अवसर पर घरौंडा के विधायक एवं हैफेड के चेयरमैन हरविन्द्र कल्याण, नीलोखेड़ी के विधायक एवं बीजेपी के जिलाध्यक्ष भगवानदास कबीरपंथी, पूर्व केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री आईडी स्वामी,पूर्व उद्योग मंत्री शशिपाल मेहता, केडीबी के मानद सचिव अशोक सुखीजा, शुगरफेड के चेयरमैन चंद्रप्रकाश कथुरिया, जिला परिषद की चेयरमैन उषा मेहला, भाजपा नेता जगमोहन आनंद, महिला मोर्चा बीजेपी की प्रदेशाध्यक्ष निर्मला बैरागी,अशोक मदान,भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेश महासचिव जनक पोपली,योगेन्द्र राणा, यशपाल ठाकुर, युवा बीजेपी के जिलाध्यक्ष मुकेश अरोड़ा,जिप सदस्य मीना चौहान,एडवोकेट बालकिशन शर्मा, एडवोकेट राजबीर शर्मा,मेहर सिंह कलामपुरा,जयपाल शर्मा,प्रवीन लाठर,दीपक गुप्ता, अमर ठक्कर, भगवान दास अग्गी,बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मीना काम्बोज,निरूपम्मा सदर, बलजिन्द्र कालड़ा, अमनदीप सिंह विर्क, रजनी चुग, कुलदीप शर्मा,शमशेर सिंह नैन,गुलाब मुनक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। 
बॉक्स
प्रदेशाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जानकारी दी कि आगामी 22 व 23 अप्रैल को प्रांत स्तरीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा। इसके लगभग एक सप्ताह बाद 28, 29 व 30 अप्रैल को जिला  स्तरीय कार्य समिति की बैठक का आयोजन किया जाएगा तथा इसके लगभग एक सप्ताह बार पूरे प्रदेश में मंडल स्तर की बैठकों का आयोजन किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...