10000

Monday, 3 April 2017

अवैध खनन के मामले को लेकर जीरो टॉलरेंस पर काम करें अधिकारी:-डीसी मंदीप सिंह बराड़।


BY-PARVEEN KAUSHIK
जिला में अवैध खनन रोक ने के लिए डीसी ने ली स्थानीय विकास सदन में अधिकारियों की बैठक। 

करनाल 3 अप्रैल,          
  जिला में किसी भी प्रकार का अवैध खनन और ओवर लोडिंग का कार्य नहीं होना चाहिए, यदि कोई व्यक्ति अवैध खनन करता पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए, इतना ही नहीं ओवर लोडिंग पाए जाने पर भी सम्बन्धित से निर्धारित जुर्माना वसुल किया जाए। ये निर्देश उपायुक्त मंदीप सिंह बराड़ ने स्थानीय विकास सदन में आयोजित बैठक मे खनन अधिकारी माधवी गुप्ता, सम्बन्धित थाना अध्यक्ष तथा अन्य सम्बन्धित अधिकारियों को दिए।
        उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के मामले में जीरो टॉलरेंस के साथ काम करने की जरूरत है। बैठक में उपस्थित खनन अधिकारी माधवी गुप्ता ने बताया कि अवैध खनन के मामले में शामिल 70 से अधिक गाडिय़ां पकड़ी गई हैं। कईयों के खिलाफ पर्चे भी दर्ज करवाए गए हैं। जुर्माना भी किया गया हैं। पकड़े गए वाहनों में ट्रक, टै्रक्टर-ट्राली, जेसीबी व अन्य वाहन भी शामिल हैं। उन्होंने डीसी को आश्वासन दिलाया कि अवैध खनन के मामले में किसी प्रकार की कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है, यदि कोई व्यक्ति अवैध खनन करता पाया जाता है तो उसके साथ सख्ती से निपटा जाता है। उन्होंने बताया कि जयजमुनाजी डवैल्पर कंपनी द्वारा घरौंडा क्षेत्र में वैध तरीके से खनन का कार्य किया जा रहा है जिससे सरकार को 56 करोड़ रूपये से अधिक की धनराशि सालाना राजस्व के रूप में प्राप्त होती है। 
        बैठक में डीसी ने सभी उपमंडलाधीशों, आरटीए तथा पुलिस विभाग के अधिकारियों क ो निर्देश दिए कि अवैध खनन रोकने के लिए सभी अपने-2 क्षेत्र का दौरा करें और यदि सम्बन्धित क्षेत्र में अवैध जेसीबी, ट्रक या अन्य वाहन मिलता है तो उसे पकड़ा जाए और उसके खिलाफ कानूनी कार्यवाही अमल मे लाई जाए। इस मौके पर एसपी जशनदीप सिंह रंधावा ने कहा कि ऐसे वाहनों के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाए जो एक वैध पर्ची पर एक से अधिक चक्कर लगाकर सरकार को राजस्व की हानि पहुंचाते हैं उनकी पहचान की जाए और कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जाए।
    इस बैैठक में एसडीएम करनाल योगेश कुमार,एसडीएम असंध डा.सुशील मलिक,एसडीएम इंद्री अश्वनि मलिक, सीटीएम सुधांशु गौतम, डीआरओ राजबीर धीमान, डीएसपी राजकुमार वालिया, डीएसपी कुशलपाल, इसंपैक्टर मनोज कुमार, नरेन्द्र राणा  सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...