BY-PARVEEN KAUSHIK
ग्रामीण इलाके के बच्चों को किया शिक्षा के प्रति जागरूक

करनाल, 3 अप्रैल।
सर्व शिक्षा अभियान को लेकर ग्रामीण इलाकों के साथ-साथ बस्तियों एवं डेरों में रहने वाले बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने एवं उनमें स्कूलों में पढऩे की अलख जगाने को लेकर राजकीय प्राथमिक पाठशाला लल्याणी द्वारा जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व राजकीय प्राथमिक पाठशाला लल्याणी के प्रभारी शिक्षक प्रदीप कुमार अत्री ने की। रैली में गांव की महिलाओं के साथ-साथ बच्चों एवं स्टाफ सदस्यो ने भी हिस्सा लिया। जागरूकता रैली के दौरान गांव में घर-घर जाकर बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया गया और उनके अभिभावकों से स्कूलों में दाखिला करने के लिए भी प्रेरित किया गया। जागरूकता रैली के दौरा ब'चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलवाकर उन्हें सरकार की नीतियों का लाभ उठाने से भी अवगत करवाया गया। संबोधित करते हुए शिक्षक प्रदीप अत्री ने कहा कि अधिकतर देखने में आता है कि गांव एवं डेरों में रहने वाले अधिकांश बच्चे किसी कारणवश स्कूलों में पढऩे नही आते। ऐसे में उनके अभिभावकों को सरकारी की नीतियां बताकर उनके बच्चों को स्कूलों में पढऩे के लिए जागरूक कर बच्चों की शिक्षा पर बल दिया गया। इस अवसर पर सरपंच चानन सिंह, नंबरदार बलबीर सिंह, एस.एम.सी. की अध्यक्षा रानी देवी, पूनम, बबीता, सुमन समेत सभी स्टाफ सदस्य व स्कूली बच्चे और उनके अभिभावक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment