10000

Tuesday, 4 April 2017

न मारी मैंनू मां, कोख बिच न मारी, पुत वंडान ज़मीना, दियां दुख वंडादियां ...


BY-PARVEEN KAUSHIK
मां झंडेवाली सेवा समिति द्वारा आयोजित चौंकी में भजन गायक अमित धर्मकोटि ने दिया बेटियां को बचाने का संदेश
महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि महाराज के क्रांतिकारी प्रवचनों से श्रद्धालु हुए प्रभावित

करनाल: 
मां झंडेवाली सेवा समिति की पुरानी सब्जी मंडी में चल रही चौंकी में आज भी श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धापूर्वक मां झंडेवाली की पूजा व अर्चना की। चौंकी में जहां 125 फुट की गुफा श्रद्धालुओं के आर्कषण का केंद्र रही वहीं विशेष तौर पर पधारे महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि महाराज के क्रांतिकारी प्रवचनों से श्रद्धालु खासा प्रभावित होते हुए दिखे। इस मौके पर विशेष अतिथि मेयर रेणू बाला गुप्ता, बुद्धा कॉलेज निदेशक नितिश गुप्ता, अशोक सुखीजा, अमित गुप्ता तथा अरुण सर्राफ रहे। वहीं, भजन गायक अमित धर्मकोटि, लुधियाना ने अपने भजनों द्वारा जहां मां की महिमा का बखान किया, वहीं अपने भजनों द्वारा बेटियां बचाने का संदेश दिया। जब उन्होंने भू्रण में बेटियां मरवा न फायदा कंजक पूजन दा, न मारी मैंनू मां, कोख बिच न मारी, पुत वंडान ज़मीना, दियां दुख वंडादियां ने भजन गाया तो श्रद्धालु भाव विभोर हो गए और पंडाल जय माता दी के जयकारों से गंूज उठा। महामंडलेश्वर योगी यतींद्रानंद गिरि महाराज ने कहा कि देव भक्ति के साथ देशभक्ति भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि समाज को वीर बनने की आवश्यकता है। वीर समाज ही देश को उन्नति के शिखर पर पहुंचा सकता है। इस अवसर पर जुगल बठला, विनित खेड़ा, दीपक गुप्ता, राकेश गुलाटी, सुशील बिशम्बू, इशा बठला, उमा भारती, दिव्या, रोजी, नवदीप पुजारा, राजकुमार बत्तरा, डा. जेडी शर्मा, पंकज भारती, विवेक लाम्बा, प्रवीण गुलाटी, डा. मनोज विरमाणी, संजय बठला, देवेंद्र सचदेवा, दिनेश गुलाटी, योगिंद्र पाल चावला, राजेश सिंगला, गुरमीत कश्यप, शबनम सिंगला, चंद्रवीर भाटिया, नरेश गोयल, प्रवीण कुमार, बोबी अरोड़ा, श्रवण बठला, महेश गुलाटी, रामा मदान, शशिकांत टंडन, राहुल राणा, नवीन भल्ला, मनोज बत्तरा, अमूल मित्तल, ललित अरोड़ा व संजीव खुराना आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...