10000

Tuesday, 4 April 2017

नीलोखेड़ी विधानसभा में विकास कार्य तेजी से चल रहे है-भगवानदास

 नीलोखेड़ी विधानसभा में विकास कार्य तेजी से चल रहे है-भगवानदास 
तरावडी/करनाल 4 अप्रैल,  
भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं विधायक नीलोखेड़ी भगवानदास कबीरपंथी ने मंगलवार को गांव सुल्तानपुर और दादुपुर खुर्द की मुख्य सडक़ों को चौडा एवं मजबूतीकरण के कार्य का शिलान्यास नारियल फोड़ कर किया। इस मौके पर ग्रामीणों ने विधायक का गांव में पहुंचने पर  फूल-मालाओं से स्वागत किया।
इस मौके पर विधायक कबीरपंथी ने बताया कि दोनों सडक़ों पर 28 लाख रुपये की लागात आएगी जिनको 12 फुट से चौड़ा करके 18 फुट बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नीलोखेड़ी विधानसभा में विकास कार्य तेजी से चल रहे है। क्षेत्र के हर गांव में विकास राशि लगाई जा रही है। उन्होंने बताया कि गांव दादुपुर के लिए 20 लाख रुपये और गांव सुल्तानपुर के विकास कार्यों के लिए11 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। 
विधायक ने बताया कि हल्के की 20 से अधिक सडक़ों पर काम चल रहा है जिसे 18 फुट चौड़ा बनाया जा रहा है। आने वाले समय मे नीलोखेड़ी हल्के में सडक़ों से जुड़ी कोई भी समस्या किसी भी गांव की नहीं रहेगी। विधायक ने कहा कि पहले की सरकारों ने सिर्फ पत्थर लगाने का काम किया पर काम के नाम पर एक ईंट भी कांग्रेस सरकार लगवा नहीं पाई जबकि भाजपा राज में जो भी घोषणाएं हो रही है उनकी मॉनीटिरिंग खुद मुख्यमंन्त्री कर रहें है और सभी घोषणाओं को समय रहते पूरा करवाया जा रहा है।  इस मौके पर ग्राम पंचायतों ने कुछ मांगें मांगपत्र के माध्यम से विधायक को दी जिसे विधायक द्वारा जल्द पूरा करवाने का आश्वाशन दिया। इस मौके पर विधायक ने गांव सुल्तानपुर में निर्माणाधीन अम्बेडकर भवन की नीवं भी रखी और भवन के लिए 5 लाख रुपये अनुदान राशि की घोषणा की।
इस मौके पर  कार्यकारी अभियंता दिलेल सिंह, उपमंडल अधिकारी प्रेम सिंह नैन, ब्लाक चेयरमैन हुकुम सिंह, मंडल अध्यक्ष दिनेश गर्ग, मेहर सिंह, सरपंच रमन सिंह, महिंदर सिंह, दिग्विजय झिंझाड़ी, बालकिशन शामगढ़, सचिन सैनी, ओम प्रकाश सैनी, शगुन सिंह, मेहर सिंह, सूबे सिंह भैणीखुर्द, कपिल शर्मा, रणधीर चौधरी, सुशील दादुपुर आदि प्रमुख भाजपा नेता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...