ज्वाहर मार्किट सदर बाजार में एक कार्यक्रम का आयोजन

करनाल, 6 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शहरी मण्डल की ओर से
ज्वाहर मार्किट सदर बाजार में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रमेश कश्यप एवं नगर निगम मेयर रेनू
बाला गुप्ता ने मुख्य रूप से शिरकत की।
भाजपा की राष्ट्रीय परिषद के सदस्य रमेश कश्यप ने कार्यक्रम में उपस्थित
लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 6 अप्रैल 1980 को भारतीय जनता पार्टी
की स्थापना की गई थी, जो पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के विचारों पर चलते
हुए देश के गौरव को बढ़ा रही है।
उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार प्रत्येक व्यक्ति की मुख्य पांच जरूरतों
रोटी, कपड़ा, मकान, स्वास्थ्य और शिक्षा को अंतिम पंक्ति में खड़े
व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कार्य कर रही है, जिससे देश के प्रत्येक गरीब
व्यक्ति को लाभ मिलेगा।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए नगर निगम की मेयर रेनू बाला गुप्ता ने
कहा कि हमारी सोच, विश्वास और कार्य पार्टी के साथ जुड़ते हैं और देश का
हित भी उसी के साथ है। भारतीय जनता पार्टी का इतिहास है कि वह समाज
उत्थान व विकास के लिए कार्य करती है।
मेयर ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश में
मनोहर लाल सरकार देश व प्रदेश के हित के लिए कार्य कर रही हैं। उन्होंने
कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार के कारण ही आज सारे विश्व में देश का
गौरव बढ़ा है।
इस अवसर पर भाजपा के शहरी मण्डल अध्यक्ष प्रवीन लाठर, सीएम कोर कमेटी के
सदस्य अमृत लाल जोशी, निर्मल बहल सहित बड़ी संख्या में पार्टी के
कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment