10000

Sunday, 2 April 2017

युवाओ को नशे से दूर रहने के लिए किया प्रेरित-सतीश राणा

प्रदेश में प्रगति का हर कदम जनसेवा के शिखर की                        ओर अग्रसर है : सतीश 

                     
घरौंडा प्रवीण कौशिक
भाजपा नेता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश राणा ने कहा प्रदेश में विकास और प्रगति का हर कदम जनसेवा के शिखर की ओर अग्रसर है,हरियाणा प्रदेश के मुख्यमंञी मनोहर लाल ने घोषणा‎ के अनसार  करनाल मे पोस्ट आफिस में पासपोर्ट का काम शुरू कर दिया गया है।
आज घरौंडा राजपूत लेन में सर्वसमाज के युवाओं ने भाजपा नेता किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष सतीश राणा कैरवाली को कार्यालय बुलाकर सम्मानित किया । युवाओ को संबोधित करते हुए अध्यक्ष ने बताया कि युवा देश और समाज की नींव होते है । हमे इसे मजबूत करने के लिए नशे जैसी आदतों से दूर रहना चाहिए ताकि हम सही दिशा में अग्रसर हो कर अपने देश के विकास में योगदान दे सके । और सही मार्ग पर चल अपने भविष्य को उज्जवल बना सके ।
उऩ्होने कहा कि हरियाणा‎ अन्य राज्यों की अपेक्षा काफी आगे निकल गया है। आने वाले समय में हरियाणा के विकास कार्यो की झलक राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय मानचित्र पर अनुकरणीय बनकर उभरेगी।
उन्होंने बताया कि हमारे देश के माननीय प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में युवाओ के रोजगार के लिए काफी योजनाएं चलाई जा रही जो युवाओ को तकनीकी और मानसिक तौर पर कुशल प्रशिक्षण दे कर उनके कौशल का विकास कर सके और रोजगार के अवसर उपलब्ध करवा सके । इस सरकार में सभी प्रकार के योग्य प्रतिभागियों को किसी भी नौकरी में आवेदन के लिए बिना किसी भेदभाव की नीति के आधार पर निष्पक्षता से रोजगार भी उपलब्ध करवाए जा रहे है ।
राणा ने कहा कि जगमग योजना, गौ संरक्षण एवं संवर्धन के प्रयास, बागवानी और वनों को बढ़ावा, कृषि कल्याण की स्कीमें, साक्षर पंचायतें, शिक्षा के क्षेत्र में नये आयाम, युवाओं का कौशल विकास ऐसे विषय है जो सरकार द्वारा जन हित के लिए पूरी तरह से कार्य रूप में परिणत किए जा रहे है।  केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा जनहित में अनेक कल्याणकारी योजनाएं क्रियान्वित हैं। इन योजनाओं का प्रदेश की जनता को सीधा लाभ मिल रहा है। यही नहीं अधिकांश योजनाओं का क्रियान्वन भी ऑनलाईन किया जा रहा है, जिससे भ्रष्टाचार का खात्मा हुआ है और पारदर्शिता आई है। सरकार के इन सफलतम प्रयासों से प्रदेश की जनता भी संतुष्ट नजर आ रही है। इसके साथ-साथ सीएम विंडो पर आने वाली शिकायतों का निपटान भी अधिकारियों द्वारा प्राथमिकता के आधार पर किया जा रहा है। पहले सीएम विंडो जिला स्तर और अब यह व्यवस्था उपमंडल स्तर पर भी सरकार द्वारा स्थापित करवाई गई है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार हरियाणा एक हरियाणवीं एक और सबका साथ सबका विकास के मूल मंत्र पर चलते हुए हर अंतिम व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए भरसक प्रयास कर रही है और इस दिशा में सफलता भी मिल रही है।
इस मौके पर वरुण राणा , लोकेश राणा , विकास राणा ,योगेश वर्मा, अतुल राणा , मोहर सिंह राणा , रवि गुप्ता , सोनू सैन , सुशील , अंकुर, प्रवीन वर्मा , आर्यन , सुमित , इत्यादि मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...