BY-PARVEEN KAUSHIK
हरियाणा की शिक्षा नीति के कारण गरीब का बच्चा भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकता है:डॉ. सैनी
हरियाणा की शिक्षा नीति के कारण गरीब का बच्चा भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकता है:डॉ. सैनी
विधायक ने बरोट स्कूल में 6 लाख 50 हजार से बनी चार दिवारी का किया उदघाटन
नए सत्र की शुरूआत पर बरोट व मेहरा गांव के स्कूल में किया यज्ञ
लाडवा, 3 अप्रैल(संजय गर्ग):
लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार की शिक्षा नीति से गरीब का बच्चा भी उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने भविष्य को उज्जवल कर सकता है। लोगों को चाहिए कि अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलवाएं, इन स्कूलों में योग्य अध्यापक व सभी मूलभूत सुविधाएं सरकार द्वारा दी जा रही है। विधायक ने बरोट के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल में 6 लाख 50 हजार रुपए की लागत से बनी चार दिवारी का उदघाटन किया तथा बरोट व मेहरा स्कूल में नए शिक्षा सत्र पर स्कूल प्रशासन द्वारा आयोजित किए गए यज्ञ में भाग लिया।
लाडवा के विधायक डॉ. पवन सैनी ने कहा कि हरियाणा सरकार ने प्रदेश के हर बच्चों को शिक्षा से जोडने के लिए सभी स्कूलों में उत्कृष्ट शिक्षा व्यवस्था की है। सभी स्कूलों में बच्चों को मूलभूत सुविधाएं दी जा रही है। जिन स्कूलों में बिल्डिंग की कमी है, उन स्कूलोंं में सरकार द्वारा बिल्डिंग बनाई जा रही है। प्रदेश के सभी राजकीय स्कूलों में योग्य अध्यापक कार्यरत है। गरीब बच्चों को छात्रवृतियां व पाठय सामग्री दी जाती है। इतना ही नहीं राजकीय स्कूलों में सरकार द्वारा दोपहर के भोजन की व्यवस्था भी की है। लोगों को चाहिए कि अच्छी शिक्षा के लिए अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में दाखिला दिलवाएं। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए इस वर्ष बजट में करोडों रुपए का प्रावधान किया है। सरकार की शिक्षा नीति के माध्यम से अब गरीब का बच्चा भी उच्च शिक्षा प्राप्त करके अपने भविष्य को उज्जवल कर सकेगा। जबकि निजि स्कूलों में इतनी सुविधा नहीं है जितनी कि प्रदेश के राजकीय स्कूलों में है। विधायक ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बरोट व मेहरा गांव के स्कूल में शिक्षा सत्र की शुरूआत पर आयोजित यज्ञ में आहुति डाली और इस शिक्षा सत्र के लिए विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की और स्कूल के अध्यापकों से अपील की कि वे बच्चों को भौतिक शिक्षा के साथ-साथ संस्कारवान शिक्षा भी दे। इस मौके पर भाजपा मंडल के प्रधान ओमबीर गुढा,बरोट स्कूल की प्राधानाचार्य संतोष चौहान, भाजपा नेता सुमित डांग, विनोद शर्मा,आजाद शर्मा, गुरदीप सिंह अरोडा, अश्वनी बन, रणधीर, बलिन्द्र व धर्म सिंह सहित सभी ग्रामीण उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment