10000

Saturday, 1 April 2017

खेल खेल में शिक्षा से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास:-वशिष्ठ

खेल खेल में शिक्षा से होता है बच्चों का सर्वांगीण विकास:-वशिष्ठ
बच्चों को खेल से ही अनुशासन में
रहने की प्रेरणा दी

घरौंडा: प्रवीण कौशिक
नये शैक्षणिक सत्र का शुभारम्भ प्रवेश उत्सव के साथ राजकीय प्राथमिक स्कूल
रविदास बस्ती सफीदों में किया गया।बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से
खेल खेल में मनोरंजन के साथ साथ उनका सर्वांगीण विकास करने के उद्देश्य से
बच्चों को शिक्षक राजेश वशिष्ठ ने ठोस वस्तुओ कंकर, कंचे,ड्राइंग सीट,बेकार की
वस्तुओ के प्रयोग से नई चीजे बनाना।बच्चों ने ज्वाय डे के अवसर पर अपनी
संस्कृति की जानकारी प्राप्त की।सभी विषयों की जानकारी प्रश्नोत्तरी,खेल
,चार्ट,मॉडल द्वारा विज्ञानं की जानकारी दी,बच्चों को खेल से ही अनुशासन में
रहने की प्रेरणा दी।बच्चों को देश प्रेम सम्बन्धी बाते बताकर उनमे देश के
प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया।
राजेश वशिष्ठ ने बताया की बच्चोंमें प्रतिभा होती है जरूरत है उनमे जागृति दी
 जाये।ये बच्चे प्रेरणा पाकर अपने
विषय को रोचक तरीके से पढ़ेंगे।पढ़ाया गया विषय से सटीक ज्ञान प्राप्त
करेंगे।रटने की प्रवृति से छुटकारा मिलेगा।इन गतिविधियों से जोड़ ,घटा,गुणा,
भाग आदि बहुत आसानी से सिखाया जा सकता है।इस अवसर पर स्कूल के सभी शिक्षकों
विजेंद्र,नवीन,विक्रम ने भी रूचि लेकर इस ज्वाय डे और प्रवेश उत्सव कार्यक्रम
को सफल बनाने में अपनी भागीदारी दी।*

1 comment:

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...