10000

Saturday, 15 August 2020

केयर क्लब घरौंडा द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किया गया पौधारोपण

पौधारोपण की शुरुआत एसडीएम द्वारा की गई।
घरौंडा(प्रशान्त कौशिक)
केयर क्लब घरौंडा द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्थानों पर लगभग 100 पोधो का रोपण किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत एसडीएम डॉ पूजा भारती के कर कमलों द्वारा नई अनाज मंडी में पौधरोपण कर के की गई। उसके बाद स्टेडियम घरौंडा में सामाजिक कार्यकर्ता डॉ मुकेश अग्रवाल द्वारा पौधरोपण किया गया।
दोपहर बाद माननीय विधायक हरविंदर कल्याण द्वारा रेलवे स्टेशन पार्क पर त्रिवेणी का पौधरोपण किया गया।इस अवसर पर पूर्व प्रधान नगरपालिका सुभाष गुप्ता,नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा,राजकुमार पालीवाल,व्यापार मंडल अध्यक्ष पवन जैन ,महिंदर सोनी,पुरषोत्तम सेठी व  क्लब सदस्य शोभित गुप्ता,राहुल,रजत, सन्नी गुप्ता,राजीव,हार्दिक,आयुष,प्रिंस व महिला विंग से कोमल, नीलम, आँचल, सपना, प्रियंका, रचना आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...