10000

Friday, 7 August 2020

प्रदेश में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा आम जनता की भलाई के लिए चलाई गई 200 से ज्यादा योजनाएं, आम आदमी को योजनाओं का मिले लाभ, चलाया जा रहा है आओ चलें मनोहर के संग कार्यक्रम : रॉकी मित्तल।


8 अगस्त को घरौंडा के लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में युवाओं के साथ करेंगे बैठक, देंगे सरकार की योजनाओं की जानकारी।
करनाल,प्रवीण कौशिक
हरियाणा पब्लिसिटी के चेयरमैन रॉकी मित्तल ने बताया कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा प्रदेश के सभी वर्गों के लिए समान विकास करवाए जा रहे हैं। अब तक करीब 6 साल के कार्यकाल में उन्होंने 200 से अधिक योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं को आम आदमी तक कैसे पहुंचाया जाए ताकि आम आदमी इनका लाभ उठा सके। इसके लिए उनके द्वारा पूरे प्रदेश में आओ चलें मनोहर के संग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत आने वाले समय में करीब 1 करोड़ लोगों को सरकार की योजनाओं से जोड़ा जाएगा। इसी कड़ी में शनिवार 8 अगस्त को घरौंडा शहर के जीटी रोड स्थित लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में युवाओं के साथ एक बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में युवाओं को जागरूक किया जाएगा।
उन्होंने जारी ब्यान में कहा है कि प्रदेश में सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों को अंतिम व्यक्ति तक कैसे पहुंचाया जाए इसके लिए उनका प्रयास है कि पहले चरण में सभी विधानसभाओं में जाकर युवाओं के साथ बैठक करके सरकार की योजनाओं के बारे में बताया जाए। सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग की इस कार्य को गांव-गांव अपने कलाकारों व इलैक्ट्रॉनिक मीडिया के माध्यम से पहुंचा रहा है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा किसानों, मजदूरों, महिलाओं, व्यापारियों, दुकानदारों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई गई हैं परंतु बिना जानकारी बहुत से लोग इन योजनाओं से महरूम हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अभी हाल में रक्षाबंधन के अवसर पर 10 महिला कॉलेजों की सौगात प्रदेश में दी है ताकि हमारी बेटियों को पढऩे के लिए 10 किलोमीटर से दूर न जाना पड़े। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने आम आदमी की समस्या सुनने के लिए ई-सचिवालय स्कीम चलाई है। कोई भी व्यक्ति इस एप्प पर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड करके मुख्यमंत्री से सीधे बात कर सकता है। इतना ही नहीं इस एप्प के माध्यम से डीसी, एसपी व मंत्रियों से भी बात की जा सकती है। मुख्यमंत्री ने असंगठित श्रमिकों को रजिस्टर्ड करने के लिए पोर्टल भी लाँच किया है। अब कोई भी असंगठित श्रमिक अपना डाटा इस पोर्टल पर रजिस्टर्ड करवाकर श्रम विभाग की योजनाओं का लाभ उठा सकता है।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...