10000

Friday, 7 August 2020

गौशाला,घरौंडा में नए शेड के शिलान्यास का कार्यकर्म विधि-विधान पुरक सम्पन्न

घरौंडा, प्रवीण कौशिक
गौशाला समिति घरौंडा द्वारा गौशाला,घरौंडा में नए शेड के शिलान्यास का कार्यकर्म विधि-विधान पुरक  किया गया| गौमाता शेड के निर्माण के लिए अरोमा एग्रोटेक ( जिया फउंडेशन) ने पांच लाख की धनराशि दान के रूप में दी|
 गौशाला समिति घरौंडा के प्रधान सेवक श्री महेन्दर पाल गर्ग ने कहा घरौंडा गऊशाला में लगभग 2300 गौमाता है जिसमे से लगभग 600 गाय शेड से बाहर रहती है जिसके लिए शेडों की बहुत जरूरत है| उन्होंने बताया की एक शेड का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है और आज दूसरे शेड का शिलान्यस भी हो गया है जिसके लिए श्री अनिल गर्ग MD ,अरोमा एग्रोटेक का  गऊशाला समिति के सभी सदस्यों की तरफ से बहुत-बहुत धन्यवाद्| 
उन्होंने बताया की इसके बाद जल्द ही तीसरे शेड का निर्माण कार्य भी शुरू हो जाएगा| इस कार्येक्रम में गौशाला समिति प्रधान सेवक महेन्दर पाल गर्ग, अरोमा एग्रोटेक के एमडी अनिल गर्ग,डायरेक्टर सुशील गर्ग एवं विनोद गर्ग, सचिव ओम प्रकाश वधवा ,प्रबंधक नरेश कुमार,समिति सदस्य लाला प्रेमचंद, सुभाष आर्य,  बाबू राम, कृष्ण डहरिया, हरिराम फुरलक,  राजेश धीमान , सुबेसिंह, चरण सिंह एवं गऊशाला समिति के सभी सदस्य, एव शहर से अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे|

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...