आज भी सोनी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर यथायोग्य जनता का सहयोग करते कहीं न कहीं नजर आते रहते हैं।
घरौंडा, प्रशान्त कौशिक
स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर सरकारी महकमे के साथ-साथ सामाजिक लोगों को घरौंडा के उपमंडल अधिकारी डॉ पूजा भारती द्वारा सम्मानित किया गया। जिनमें से एक हैं समाजसेवी मोहिंद्र सोनी, जो कि शहर की कई सामाजिक व व्यापारिक संस्थाओं से जुड़े हुए हैं, लॉकडाउन के दौरान शहरवासियों के सहयोग से राशन वितरण की शुरुआत की बाद में प्रशासन द्वारा समाज के सहयोग से फूड सप्लाई ऑफिस में राशन का भंडारण किया गया। जिसमें मोहिंद्र सोनी कि राशन वितरण में विशेष भूमिका रही।
इसके अलावा भारत विकास परिषद के 2017 से 2019 तक 2 वर्ष अध्यक्ष भी रह चुके हैं। भारत विकास परिषद में अध्यक्ष रहते हुए इन्होंने सामाजिक कार्य करते हुए घरौंडा शाखा को नई उंचाइयो तक पहुंचाया ओर प्रदेश भर में घरौंडा की एक पहचान बनाई। जिसकी वजह से भारत विकास परिषद घरौंडा हरियाणा उत्तर में भी 17 पुरस्कार हासिल कर नंबर 1 की पोजीशन पर रही थी।
सेवा भारती घरौंडा शाखा के यह संस्कार प्रमुख हैं।
शिवपुरी घरौंडा के भी सदस्य होने के साथ-साथ अन्य सभी संस्थाओं के साथ मिलकर अपनी सेवाएं देते रहते हैं। विशेष तौर पर जब ब्लड डोनेशन कैंप लगना हो तो
सोनी ने घरौंडा में नेत्रदान करने के लिए जागरूक करते हुए पिछले कुछ वर्षों में कई नेत्रदान करवाए। जिसकी वजह से कई और लोग दुनिया देख पाए उनकी आंखों के साथ-साथ उनकी जिंदगी में रोशनी आ पाई।
घरौंडा व्यापार मंडल के महासचिव रहते हुए व्यापार में कोई समस्या ना आए इसलिए प्रशासन के साथ विशेष तालमेल रखते हुए काफी अच्छा कार्य कर रहे हैं।
मोहिंद्र सोनी से पूछने पर की इतनी व्यस्त जिंदगी में आप समाज सेवा के लिए कैसे समय निकाल पाते हो ?
तो सोनी का कहना रहा कि कौशिक जी अपने लिए तो हम सारी जिंदगी संघर्ष करते रहते है अगर थोड़ा समय निकाल कर जरूरतमन्दों की सहायता व सहयोग किया जाये तो आत्मसंतुष्टि के साथ साथ लगता है कि मैं भी समाज व देश के प्रति अपना कर्तव्य भी निभा रहा हूँ। और इसमें मेरे परिवार व आप जैसे दोस्तों का भी पूरा सहयोग मिलता है।
आज भी सोनी विभिन्न सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर यथायोग्य जनता का सहयोग करते कहीं न कहीं नजर आते रहते हैं।
No comments:
Post a Comment