शहर को सुंदर बनाने के लिए नगरपालिका दीवारों पर पेंटिंग का कार्य करवा रही है। दीवारों की पुताई के इस कार्य पर नगरपालिका लगभग 10 लाख रुपए खर्च कर रही है। इन चित्रकारियों के माध्यम से लोगों को कोरोना से बचाव, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व अन्य समाजिक मुद्दों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा के मुताबिक, दीवारों पर पेंटिंग का कार्य आने वाले तीन सप्ताह में पूरा हो जाएगा।शहर के ओवरब्रिज की दीवारों पर सुंदर पेंटिंग करने के बाद नगरपालिका ने एक बार फिर पेंटिंग का कार्य शुरू करवाया है। नगरपालिका रेलवे अंडरपास, रेलवे सड़क, रेलवे पार्क, नगरपालिका कार्यालय, बरसत रोड़ व अन्य कई स्थानों पर रंग बिरंगी चित्रकारियां तैयार करवा रही है। प्रेरणादायक संदेशों और चित्रकारियों से शहरवासियों को प्रेरित करने में सहायता मिलती है।
पहले ओवरब्रिज की दीवारों पर पेंटिंग का कार्य करवाया गया था। जिस पर लगभग 20 लाख रुपए खर्च किए गए थे। दोबारा शहर की कुछ चुनिंदा जगहों पर पेंटिंग करवाई जा रही है। इस कार्य पर लगभग 10 लाख रुपए खर्च किए जाएंगें। सचिव ने कहा कि दीवारें आमजन को प्रेरित करेंगी और शहर की सुंदरता बढ़ाएगीं। उन्होंने शहरवासियों से आह्वान किया कि शहरवासी अपने शहर को सुंदर बनाने में सहयोग करें और दीवारों पर उकेरी गई कलाकृतियों को खराब न करें और न ही करें। यदि कोई इस प्रकार से पेंटिंग को नुकसान पहुंचाता है तो नगरपालिका को सूचित करें, ताकि शहर का सुंदरीकरण बना रहे।
No comments:
Post a Comment