विधायक कल्याण ने तुरंत जिला उपायुक्त निशांत यादव से फ़ोन पर बातचीत की और परिवार को प्रशासन की तरफ से हरसंभव मदद दिलाने की बात कही।घरौंडा,प्रवीण कौशिक
कैरवाली गांव में बारिश के कारण हुए दर्दनाक हादसे के बाद विधायक हरविंद्र कल्याण पीड़ित परिवार को सांत्वना देने के लिए गांव में पहुंचे।विधायक ने परिवार को बच्ची की मौत पर दुःख प्रकट किया और परिवार को ढांढस बंधाया।इसके साथ ही विधायक ने पीड़ित परिवार को आश्वासन दिया कि प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद दिलवाई जाएगी।
गौरतलब है कि30 जुलाई को गांव कैरवाली में तेज बारिश के कारण मकान की छत व दीवार ढह गई थी।जिसमें ओमपाल के परिवार के चार सदस्य घायल हो गए थे, जबकि छह वर्षीय आशु की मलवे के नीचे दबने से मौत हो गई थी।घायल ओमपाल का इलाज करनाल कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में चल रहा है।रविवार को विधायक हरविंद्र कल्याण कैरवाली गांव में पहुंचे और पूरी स्थिति का जायजा लिया।विधायक ने परिजनों को सांत्वना दी।साथ ही विधायक ने कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों से ओमपाल के इलाज में किसी तरह की कमी न आने के निर्देश दिए।वही ग्रामीणों ने विधायक को बताया कि ओमपाल के परिवार की स्थिति ज्यादा खराब है, इसलिए इसकी पूरी मदद कराए जाएं।विधायक कल्याण ने तुरंत जिला उपायुक्त निशांत यादव से फ़ोन पर बातचीत की और परिवार को प्रशासन की तरफ से हरसंभव मदद दिलाने की बात कही।विधायक ने कहा कि इस घटना में एक बच्ची की मौत हुई है और घर के सदस्य भी घायल हो गए हैं।यह एक दुखद घटना है और इसी स्थिति में शासन व प्रशासन पीड़ितों के साथ है।
No comments:
Post a Comment