मुख्यमंत्री ने स्व. अशोक परोचा के आकस्मिक निधन पर बांसो गेट स्थित उनके निवास पर पहुंचकर किया दुख प्रकट, शोक संतप्त परिजनों को दी सांत्वना।करनाल,पवन अग्रवाल
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार प्रदेश नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के उपाध्यक्ष एवं जिला प्रधान स्व. अशोक परोचा के आकस्मिक निधन पर बांसो गेट स्थित उनके निवास स्थान पर पहुंचकर गहरा दुख प्रकट किया और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी।इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि स्व. अशोक परोचा एक अच्छे इंसान और मिलनसार व्यक्ति थे। हमेशा गरीब व जरूरतमंदों के सुख-दुख में शामिल होते थे व कर्मचारियों की मांग को लेकर संघर्षरत रहते थे। उनके निधन से परिवार के साथ-साथ समाज को एक बड़ी क्षति हुई जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने संपप्त परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में हम आपके साथ हैं और हरसंभव मदद की जाएगी।बता दें स्व. अशोक परोचा सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। उनका 6 अगस्त 2020 को हृदय गति रूकने से नगरनिगम कार्यालय में ड्यूटी के दौरान आकस्मिक निधन हो गया था। वह अपने पीछे पत्नी बबीता परोचा तथा दो लड़के व चार लड़कियां सहित हरा-भरा परिवार छोड़ गए हैं। इनकी एक बेटी रजनी परोचा वर्तमान में नगरनिगम के पार्षद के रूप में जनता की सेवा कर रही है। पार्षद रजनी परोचा ने मुख्यमंत्री से अनुरोध करते हुए कहा कि उनके पिता जी का सपना था कि नगरनिगम में लगे सफाईकर्मी को पे-रॉल पर किया जाए। इसके लिए उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया। उनके इस मिशन को पूरा करने की कृपा करें ताकि सफाई कर्मचारियों का गुजारा ठीक प्रकार से हो सके और ठेकेदारी प्रथा से उनको छुटकारा मिल सके।
इस मौके पर सांसद संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, मेयर रेनू बाला गुप्ता मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, सफाई कर्मचारी आयोग के सदस्य आजाद सिंह, भाजपा नेता अशोक सुखीजा, शमशेर नैन, कविन्द्र राणा, उपायुक्त एवं नगरनिगम आयुक्त निशांत कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक एसएस भोरिया, सफाई कर्मचारी संघ के स्टेट प्रधान नन्ही देवी, नगरनिगम सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान वीरभान बिड़लान, सुमेर चंद, अनिल परोचा, प्रवेश परोचा, कैलाश खोड़े, महाबीर सोढी सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।👉: मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मटक माजरी मोहल्ले में स्व. रामगोपाल के निधन पर किया शोक प्रकट, परिजनों को दी सांत्वना।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बांसो गेट स्थित मटक माजरी मोहल्ले में स्व. रामगोपाल के निधन पर भी गहरा शोक प्रकट किया और परिजनों को सांत्वना दी। बता दें कि रामगोपाल का 5 अगस्त को निधन हो गया था। उनके बेटे योगेश ने बताया कि वह काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। इस अवसर पर सांसद संजय भाटिया, प्रदेश महामंत्री एडवोकेट वेदपाल, जिला अध्यक्ष जगमोहन आनंद, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि संजय बठला, भाजपा शमशेर नैन ने भी दुख प्रकट किया व परिवार को ढाड़स बंधाया।

No comments:
Post a Comment