आज पूरा भारत भावुक है। सदियों को इंतजार आज समाप्त हो रहा है। लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
घरौंडा: प्रवीण कौशिकसदियों के इंतजार के बाद भगवान श्रीराम मंदिर की आधारशिला रखे जाने से कस्बा व ग्रामीण क्षेत्र राममय हो गया। रामभक्तों ने जगह-जगह हवन यज्ञ, भंडारे, प्रसाद वितरण व भजन कीर्तन कर अपनी खुशी व्यक्त की। इसके साथ ही लोगों ने अपने घरों में टीवी के सामने बैठकर भूमि पूजन का सीधा प्रसारण देखा। बुधवार को शहर के सैन चौंक पर सैन समाज की ओर से राम मंदिर शिलान्यास के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया और लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया। सैन समाज के प्रधान राजीव सैन, संजीव सैन, जयभगवान सैन, अनिल सैन, ओमप्रकाश सैन, जयकरण सैन, मोहन सैन व अन्य ने संत शिरोमणि गुरू सैन भक्त चौंक पर एकत्रित होकर सर्वप्रथम भगवान श्रीराम की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्जवलित किया और उसके बाद लड्डू बांटें। वहीं पाल चौपाल में राम मंदिर शिलान्यास की खुशी में हवन यज्ञ किया गया और विश्व कल्याण की कामना की गई। रेलवे रोड फ्लाईओवर के नीचे भी योग आश्रम द्वारा हलवे का प्रसाद वितरित कर खुशी मनाई गई। इस मौके पर कृष्ण गुप्ता, महेंद्र सोनी, रिंकू राणा, सुबोध राणा व अन्य मौजूद रहे।
साथ ही सहयोग इंटरनेशनल संस्था द्वारा मनीराम मंडी के मंदिर में भव्य आयोजन कर माहौल को राममय बना दिया। इस मौके पर अधिवक्ता कवींद्र राणा चैयरमेन निगरानी कमेटी घरौंडा रहे मुख्यतिथि। पूरा शहर आज राममय हो गया और जय श्री राम के नारों से शहर की हर गली गूंज रही थी।
साथ ही सहयोग इंटरनेशनल संस्था द्वारा मनीराम मंडी के मंदिर में भव्य आयोजन कर माहौल को राममय बना दिया। इस मौके पर अधिवक्ता कवींद्र राणा चैयरमेन निगरानी कमेटी घरौंडा रहे मुख्यतिथि। पूरा शहर आज राममय हो गया और जय श्री राम के नारों से शहर की हर गली गूंज रही थी।
वहीं कैमला गांव में भी समाजसेवी व युवाओं द्वारा हवन यज्ञ करके राम मंदिर शिलान्यास उत्सव के रूप में मनाया गया। शहर के विश्वकर्मा चौंक पर लोगों ने पटाखें फोड़कर कर उत्साह व्यक्त किया। लोगों का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राममंदिर की आधारशिला रख दी है। देश आज स्वर्णिम इतिहास रच रहा है। आज पूरा भारत राममय है। पूरा देश रोमांचित है, हर मन दीपमय है। आज पूरा भारत भावुक है। सदियों को इंतजार आज समाप्त हो रहा है। लोगों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
No comments:
Post a Comment