10000

Monday, 24 August 2020

तेरह वर्षो के बाद स्थानीय निकाय विभाग ने अपने किरायेदारो से सर्विस टैक्स की वसूली शरू कर दी है।

घरौंडा,प्रवीण कौशिक

 कैग रिपोर्ट में लाखों रूपये की विभागीय रिकवरी पेंडिंग होने की बात सामने आने के बाद विभाग हरकत में आया है। बकाया सर्विस टैक्स वसूली के नगरपालिका ने किरायेदारों को नोटिस जारी कर दो सप्ताह में बकाया टैक्स भरने के निर्देश जारी किये है। नगरपालिका के फरमान से दुकानदारो में हडकम्प मच गया है।

कैग रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद ठंडे बस्ते में पड़ा सर्विस टैक्स वसूली का जिन्न एक बार फिर बाहर आ गया है। वर्ष 2013-14 में हुई वार्षिक टैक्निकल रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि घरौंडा नगरपालिका ने जून 2007 से लेकर सितम्बर 2009 तक नगरपालिका के किरायेदारो से सर्विस टैक्स नहीं लिया। जबकि नियमानुसार किराया राशि पर 12.36 प्रतिशत सर्विस टैक्स लिया जाना था। कैग रिपोर्ट के बाद हरकत में आये स्थानीय निकाय विभाग ने तेरह वर्षो से बकाया चल रहे सर्विस टैक्स की वसूली आरम्भ कर दी है। सर्विस टैक्स की वसूली में सबसे बड़ा पेंच उन दुकानदारो के लिए अटक गया है जिन्होंने नगरपालिका की दूकान किसी अन्य किरायेदार से ली है।

188 किरायेदारो का 5 लाख 18 हजार बकाया

शहर में नगरपालिका ने 188 दुकाने किराये पर दे रखी है। इन किरायेदारो पर सर्विस टैक्स का पांच लाख अठारह हजार रूपये पेंडिंग है। नगरपालिका ने सर्विस टैक्स जमा करवाने के लिए दुकानदारो को नोटिस जारी कर दिए है। इस नोटिस के अनुसार सभी बकायादारो को दो सप्ताह के भीतर अपना पेंडिंग सर्विस टैक्स जमा करवाना होगा। नपा की इस कार्रवाई से दुकानदारो में हडकम्प की स्थिति है। लॉकडाउन की मार झेल चुके लोगो सर्विस टैक्स का बोझ उठाना पड़ेगा। 

वर्जन 

नपा किरायेदारों पर वर्ष 2007 से 2009 का सर्विस टैक्स बकाया है।  पांच लाख अठारह हजार की रिकवरी के लिए 188 दुकानदारों को नोटिस जारी किये गए है।  

रविप्रकाश सचिव नगरपालिका 


No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...