10000

Tuesday, 4 August 2020

इनसो के 18वे स्थापना दिवस पर पौधारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन करवाया: उत्तम घणघस

इनसो पानीपत ने पौधारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन कर मनाया इनसो स्थापना दिवस
पानीपत :प्रवीण कौशिक
आज इनसो पानीपत ने जिला प्रभारी उत्तम घणघस की अध्यक्षता में पौधारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन कर 18वां स्थापना दिवस मनाया । प्रोग्राम में मुख्यअतिथी पूर्व प्रत्यासी देवेद्र कादियान, जिला प्रधान सुरेश काला, सुरेंद्र धौला, बहन फूलपती ने रिबन  काटकर उद्घाटन किया । 
उत्तम घणघस ने  बताया कि इनसो हर बार अपने स्थापना दिवस पर रैली का आयोजन करवाती थी परंतु करोना काल के चलते अबकी बार इनसो ने पौधारोपण एवं रक्तदान शिविर का आयोजन करवाकर मनाया अपना 18वां स्थापना दिवस। उन्होंने बताया कि सुबह 9 बजे सिविल हस्पताल पानीपत और अनाज मंडी पानीपत में पौधारोपण से शुरूआत हुई । इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रत्यासी देवेंद्र कादियान, जिला प्रधान सुरेश काला, सुरेंद्र धोला, फूलपती   ने शिरकत की और युवाओं को प्रकृति से प्रेम करने के लिए कहा और पर्यावरण बचाने के लिए अपील की।
 उत्तम घणघस ने बताया कि करीब 173 युनिट रक्तदान कर युवाओं ने सफल आयोजन में अपनी अहम भुमिका निभाई।
इस मौके पर सभी मुख्य अतिथियों को सम्मानित किया गया।आज के आयोजन पूर्व प्रत्यासी देवेंद्र कादियान , जिला प्रधान सुरेश काला, फूलपती, सुरेंद्र धौला , बलराज देशवाल, राजेंद्र जैलदार, रविंद्र मिन्ना, बिजेंद्र करहंस, गोपाल जांगडा, मनू मान, सरदार गुरचरण, कुलदीप डिमाना, कार्तिक जांगड़ा, हिमांशु वर्मा, ओमबीर नौल्था, कपिल जागलान, मनोज मलिक आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...