अंकुश व राजेन्द्र नहर में लापता हो गए जबकि संदीप को नहर से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
घरौंडा –प्रवीण कौशिकपश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय तीन व्यक्ति गहरे पानी में डूब गए। हादसे में दो लोग नहर में लापता हो गए जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मधुबन पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से नहर में डूबे दोनों युवको की तलाश शुरू की। नहर से सकुशल निकाले गए युवक को ईलाज के लिए करनाल के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
गोगडीपुर गाँव में पास पश्चिमी यमुना नहर के तेज बहाव में अटखेलिया करना तीन लोगो को भारी पड़ गया। रविवार शाम करीब पांच बजे 26 वर्षीय अंकुश बजाज पुत्र एंडी बजाज निवासी गाँव काछवा, 42 वर्षीय राजेन्द्र पुत्र बाबू राम निवासी पूंडरी और 25 वर्षीय संदीप पुत्र ज्ञानी राम निवासी गोगडीपुर नहर में नहाने गए थे। इस दौरान अंकुश व राजेन्द्र नहर में लापता हो गए जबकि संदीप को नहर से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ये तीनो लोग वाटर प्यूरीफायर रिपेयर का काम करते थे। गगसीना गाँव से लौटते समय ये लोग नहर में नहाने लगे। इस दौरान अंकुश व संदीप नहर में पीछे से बह कर आ रही एक लकड़ी पर चढ़ गए और मस्ती करने लगे। अपने दोस्तों को पानी में मजे करता देख राजेन्द्र भी तैरती हुई लकड़ी के पास पहुँच गया। लेकिन अटखेलियो में लगे तीनो व्यक्ति ये भूल गए कि पुल के पास नहर में झाल का बहाव तेज है। इससे पहले कि वे झाल की चपेट में आने से बचते वे भंवर में फंस गए। नहर में डूबे अंकुश व राजेन्द्र तलाश की जा रही है जबकि संदीप को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
वर्जन
पश्चिमी यमुना नहर में नहाते समय हुए हादसे में दो युवक डूब गए जबकि एक व्यक्ति को बचा लिया। नहर में डूबे युवको की तलाश की जा रही है।
--तरसेम चंद थाना प्रभारी मधुबन
No comments:
Post a Comment