मूनक के खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश शर्मा ने सोमवार को पदभार संभाला। इससे पहले मूनक का अतिरिक्त चार्ज निसिंग के बीडीपीओ सुमित चौधरी संभाल रहे थे। बीडीपीओ राजेश शर्मा का सरपंच एसोसिएशन के सदस्यों ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। शर्मा ने कहा कि प्रत्येक सरपंच सफाई अभियान पर विशेष ध्यान दे। गली-मोहल्लों में कूड़े के ढेर ना लगें, इसका ध्यान रखें। गांव की आबादी से दूर कूड़े का स्थान निर्धारित करें। उन्होंने कहा कि उनकी प्रथामिकता रहेगी कि ग्राम पंचायतों के रूके हुए विकास कार्यों को जल्द से जल्द पूरा किया जाएगा। उनकी कोशिश रहेगी कि बीडीपीओ कार्यालय में किसी प्रकार के भ्रष्टाचार नहीं होने दिया जाए।बीडीपीओ शर्मा ने सभी सरपंचों को आश्वासन दिया कि ग्राम पंचायतों के विकास कार्यों में किसी प्रकार का भेदभाव नहीं होने दिया जाएगा। सभी सरपंच व ग्राम सचिव सरकार की नितियों के अनुरूप विकास कार्यों को गति दे व रूके हुए विकास को पूर्ण कराने का कार्य करें। उन्होंने ग्रामीणों से गांव के विकास में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर अनेक सरपंच व पंचायत सदस्य मौजूद रहे।
प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र -- मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव घरौंडा, प्रवीण कौशिक -सामाजिक कार्यकर्ता...
-
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
घरौंडा, प्रवीण कौशिक KDM स्कूल घरौंडा ने ब्लॉक में प्रथम व जिला करनाल में छठा स्थान प्राप्त किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम सराहनीय...
No comments:
Post a Comment