10000

Wednesday, 5 August 2020

केवल पेड़ पोधे ही हमें हर बीमारी से निजात दिला सकते है : कमल कांत धीमान

निफा घरौंडा ने पोधरोपण कर दिया जागरूकता का संदेशघरौंडा: प्रवीण कौशिक
समाजिक संस्था निफा ने शहर कई क्षेत्रों में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही लोगों को पौधारोपण के प्रति जागरूक भी किया। घरौंडा अध्यक्ष कमलकांत धीमान ने कहा कि हम सबको अधिक से अधिक पेड़ लगाने चाहिए ताकि हमारा पर्यावरण संतुलन बना रहे।
बुधवार को निफा के घरौंडा अध्यक्ष कमलकांत धीमान की अध्यक्षता में ग्रो ग्रीन इंडिया कार्यक्रम के तहत पौधारोपण किया गया। संस्था के युवाओं ने साईं मंदिर के पास, रेलवे रोड़, गढ़ी मुल्तान गांव, स्टेशन के पास एवं अन्य जगहों पर पौधे रोपित किए। प्रधान कमलकांत धीमान ने कहा कि निफा की ओर से गो ग्रीन इंडिया 2020 नामक अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत देश में इस साल पौधारोपण का कार्य किया जाएगा। जिसके तहत लाखों पेड़ देश के भिन्न-भिन्न हिस्सों में लगाए जाएंगे। उन्होंने बताया कि आज जैसे-जैसे प्रदूषण की मात्रा वातावरण में अधिक होती जा रही है, वैसे - वैसे ही अनेक बीमारियां भी बहुत तेजी से फैलती जा रही है। जिससे ना केवल पूरे देश के लिए बल्कि यह पूरे विश्व के लिए बहुत बड़ा खतरा बनता जा रहा है। इसीलिए हम सभी ने इस साल प्रण लेना है कि हमसे जितने हो सके उतने पेड़ हमने इस बार लगाने है और उनके रख रखाव कार्य भी सुचारू रूप से निरंतर करते रहना है। इस मौके पर कमल कांत धीमान, पुनीत अग्रवाल, रवि धीमान, सुमित वशिष्ठ, शुभम मित्तल, सुधांशु गुप्ता, अजय मित्तल, अक्षित गुप्ता, मोहित धीमान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...