10000

Friday, 7 August 2020

मकान में चोरी के बाद लगाई आग, लाखों के नुकसान की आशंका

पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी 
घरौंडा: प्रशान्त
डिंगर माजरा रोड पर एक मकान में चोरी करने व घरेलु सामान में आग लगाने का मामला सामने आया है। चोरी व आग लगने से लाखों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को की है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
शहर के मेन बाजार में रहने वाले संदीप कुमार पुत्र सुरेश मेन बाजार से डिंगर माजरा रोड पर अपने नए मकान में शिफ्ट कर रहा था। संदीप के मुताबिक, जैसे ही उसने अपने मेन गेट का ताला खोला तो अंदर के हालात देखकर हक्का बक्का रह गया। घर का सारा सामान तहस नहस किया हुआ था और सामान में आग लगाई गई थी। जांच पड़ताल में सामने आया कि मकान से कीमती सामान चोरी हुआ है। साथ ही लाखों रुपए के गहने व नकदी पर भी चोरों ने हाथ साफ किया है। पीडि़त ने मामले की शिकायत पुलिस को की। संदीप के मुताबिक, घर में आग लगने और सामान चोरी होने से उसे लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। जांच अधिकारी धर्मबीर सिंह ने बताया कि डिंगर माजरा रोड पर एक मकान में आग लगने व चोरी की शिकायत मिली है। अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...