10000

Saturday, 22 August 2020

जेजेपी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी घोषित- प्रथम सूची में 12 पदाधिकारियों और तीन राज्यों के प्रदेशाध्यक्षों का ऐलान

- डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला बने जेजेपी के वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

- सरदार निशान सिंह फिर से हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष की संभालेंगे कमान

- चौधरी महेंद्र सिंह होंगे यूपी के प्रदेश अध्यक्ष
- जेजेपी ने फिर से ओमप्रकाश सहरावत को बनाया दिल्ली का प्रदेश अध्यक्ष
- डॉ. केसी बांगड़ को मिली वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी
- विधायक ईश्वर सिंह समेत 7 नेताओं को बनाया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष

 चंडीगढ़:प्रवीण कौशिक

जननायक जनता पार्टी ने संगठन के पुनर्गठन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पहली सूची में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के 12 पदाधिकारियों और तीन प्रदेशाध्यक्षों के नामों की घोषणा की है। पार्टी ने हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला व डा. केसी बांगड़ को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। दुष्यंत चौटाला को संगठन ने पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर जिम्मेदारी दी है। इसके साथ-साथ जेजेपी ने हरियाणादिल्ली तथा उत्तर प्रदेश में पार्टी के प्रदेशाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की है। वरिष्ठ नेता सरदार निशान सिंह को पार्टी ने फिर से प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेवारी सौंपी है। सरदार निशान सिंह गठन के समय से ही जेजेपी के प्रदेश अध्यक्ष रहे हैं और उन्हीं की अध्यक्षता में पार्टी अपने गठन के पहले ही वर्ष में सरकार की हिस्सेदार बनी है। सीनियर नेता ओमप्रकाश सहरावत दिल्ली के प्रदेशाध्यक्ष होंगे और आगरा निवासी चौधरी मोहिंद्र सिंह को उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है।

पार्टी द्वारा जारी की गई राष्ट्रीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की सूची में अनंतराम तंवर को फिर से पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष घोषित किया है। जेजेपी ने महत्वपूर्ण नियुक्ति के तहत गुहला से विधायक ईश्वर सिंह को भी पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी के सोनीपत से वरिष्ठ नेता तेलूराम जोगीमहेंद्रगढ़ से राव कंवर सिंह कलवाड़ीपानीपत से बहन फूलवतीपानीपत से जेजेपी के वरिष्ठ नेता व पूर्व स्पीकर सतबीर सिंह कादियान और पूर्व मंत्री सतपाल सांगवान को जेजेपी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा जेजेपी ने सिरसा से अपने वरिष्ठ नेता राधेश्याम शर्मा को राष्ट्रीय प्रधान महासचिव बनाया गया है। वहीं पार्टी ने हिसार निवासी राजेंद्र लितानी को राष्ट्रीय संगठन सचिव की जिम्मेवारी सौंपी है। इससे पहले राजेंद्र लितानी ने प्रदेश संगठन सचिव के तौर पर काम किया है और हिसार के जिलाध्यक्ष भी रहे हैं। गुड़गांव निवासी दलबीर सिंह धनखड़ को पार्टी का राष्ट्रीय प्रचार सचिव बनाया है।

 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...