कोरोना से संक्रमित 57 नए मामले आए सामने, 2 कोरोना पाजिटिव मरीजों की हुई मृत्यु, कुरुक्षेत्र में 37285 में से 33993 सैम्पल की रिपोर्ट आई नेगटिव
कुरुक्षेत्र, बंसल
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने कहा कि कुरुक्षेत्र से 28 मरीजों को एक ही दिन में ठीक होने पर अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इसके साथ-साथ कुरुक्षेत्र में कोरोना से संक्रमित 57 नए केस सामने आए है। इतना ही नहीं कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस से संक्रमित अब तक 1017 मरीज ठीक होकर घर लौट गए है। अहम पहलू यह है कि अभी तक लिए गए 37285 में से 33993 सैम्पलों की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है।
जिला सिविल सर्जन डा. सुखबीर सिंह ने रविवार को देर सायं जारी एक हेल्थ बुलेटिन में कहा कि कुरुक्षेत्र में अलग-अलग जगहों से कोरोना वायरस से संक्रमित 57 नए केस सामनें आएं है, जिनमें हरगोबिंद नगर से 20 वर्षीय युवती, 19 वर्षीय युवती, दीदार नगर से 40 वर्षीय महिला, गांव अढोन से 42 वर्षीय व्यक्ति, 16 वर्षीय बच्चा, मोहन नगर से 56 वर्षीय महिला, घंस कालोनी से 23 वर्षीय व्यक्ति, जागीरपुर से 15 वर्षीय बच्चा, डेरा खैरा से 42 वर्षीय व्यक्ति, झींजपुर से 45 वर्षीय महिला, 23 वर्षीय युवती, सलारपुर रोड से 18 वर्षीय युवक, 42 वर्षीय महिला, खींजरपुर से 23 वर्षीय व्यक्ति, कुरुक्षेत्र से 23 वर्षीय व्यक्ति, 19 वर्षीय युवती, 21 वर्षीय व्यक्ति, मोहन नगर से 44 वर्षीय व्यक्ति, गऊशाला बाजार से 42 वर्षीय महिला, सेक्टर 3 से 40 वर्षीय व्यक्ति, गांव सिरसमा से 29 वर्षीय महिला, गांव कोलापुर से 33 वर्षीय व्यक्ति, 30 वर्षीय महिला, पिपली से 24 वर्षीय व्यक्ति, गांव बण से 26 वर्षीय व्यक्ति, लाडवा से 30 वर्षीय महिला, जाट धर्मशाला से 21 वर्षीय व्यक्ति, 22 वर्षीय व्यक्ति, इस्माईलाबाद से 45 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला, 40 वर्षीय महिला, वशिष्टï कालोनी से 38 वर्षीय व्यक्ति, दीदारनगर से 39 वर्षीय महिला, रामचंद्र कालोनी से 45 वर्षीय व्यक्ति, गऊशाला बाजार से 29 वर्षीय व्यक्ति, दयानंद कालोनी से 55 वर्षीय महिला, 4 वर्षीय बच्ची, 30 वर्षीय महिला, 80 वर्षीय महिला, 24 वर्षीय महिला, शाहबाद से 46 वर्षीय व्यक्ति, विष्णु कालोनी से 61 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 5 से 59 वर्षीय व्यक्ति, 58 वर्षीय महिला, सेक्टर 3 से 70 वर्षीय व्यक्ति, दीदार नगर से 35 वर्षीय व्यक्ति, पिहोवा से 63 वर्षीय महिला, 55 वर्षीय महिला, गांधी नगर से 41 वर्षीय व्यक्ति, शीला नगर से 39 वर्षीय महिला, चक्रवती मौहल्ला से 52 वर्षीय व्यक्ति, गांव उमरी से 59 वर्षीय व्यक्ति, राम चंद्र कालोनी से 43 वर्षीय महिला, झांसा रोड से 37 वर्षीय व्यक्ति, नंद कालोनी पिहोवा से 55 वर्षीय महिला, गांव जलबेहडा से 62 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
उन्होंने कहा कि कोरोना पाजिटिव 2 मरीजों की मृत्यु हो गई है। नंद कालोनी से 55 वर्षीय महिला की आदेश मेडिकल कालेज में मृत्यु हो गई है। इसके साथ-साथ मॉडल टाउन पिहोवा से एक 50 वर्षीय महिला की एलएनजेपी अस्पताल में मृत्य हो गई है। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिला से 28 मरीजों की कोरोना रिपोर्ट नेगटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है, जिनमें गांव ठसका पिहोवा से 30 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 7 से 55 वर्षीय महिला, गांव शादीपुर से 49 वर्षीय व्यक्ति, शाहबाद से 54 वर्षीय महिला, विष्णु कालोनी से 34 वर्षीय महिला, बाबैन से 74 वर्षीय व्यक्ति, 42 वर्षीय महिला, 19 वर्षीय युवक, 21 वर्षीय महिला, इस्माईलाबाद से 75 वर्षीय महिला, 5 वर्षीय बच्ची, 3 वर्षीय बच्चा, 28 वर्षीय महिला, 29 वर्षीय व्यक्ति, गांव तलहेडी से 65 वर्षीय व्यक्ति, शादीपुर से 37 वर्षीय व्यक्ति, सेक्टर 2 से 4 वर्षीय बच्चा, गांव उमरी से 37 वर्षीय व्यक्ति,खेडी ब्रह्मïाण से 62 वर्षीय व्यक्ति, 60 वर्षीय महिला, छोटा बाजार से 19 वर्षीय युवक, गांव उमरी से 12 वर्षीय युवती, 34 वर्षीय महिला, गांव नखरोजपुर से 38 वर्षीय व्यक्ति, गांव मुआखेडी से 47 वर्षीय व्यक्ति, खेडी ब्रह्मïाण से 30 वर्षीय व्यक्ति, गांव रतगल से 18 वर्षीय युवक और 32 वर्षीय व्यक्ति शामिल है।
उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र जिले में दिसम्बर माह से लेकर अब तक कुल 3043 लोग आए है, इनमें से 2349 लोग स्वास्थ्य विभाग की एडवाईजरी के अनुसार 28 दिन का समय चक्र पूरा कर चुके है और 634 व्यक्तियों को होम क्वांरटाईन किया गया है तथा 60 को होटल में क्वांरटाईन किया गया है। उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस की जांच के लिए इस जिले से अब तक 37285 में से 33993 सैम्पल की रिपोर्ट नेगटिव आ चुकी है। इस जिले में अब तक 1704 पॉजिटिव केस सामने आ चुके है। इनमें से 1017 सैम्पलों की रिपोर्ट जो पॉजिटिव थी वह सभी 1017 मरीज ठीक होकर घर जा चुके है और 32 कोरोना पाजिटिव मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। इस प्रकार कुरुक्षेत्र में कोरोना वायरस के 655 एक्टीव केस है।
No comments:
Post a Comment