घरौंडा: प्रवीण कौशिक
गैरकानूनी तरीके से अमेरिका भेजने के मामले रूकने का नाम नहीं ले रहे है। कबूरबाजों द्वारा अवैध तरीके से अमेरिका भेजे जाने से पीडि़तों को न सिर्फ शारीरिक और मानसिक प्रताडऩा का शिकार होना पड़ा है, बल्कि अपनी जीवन भर की पूंजी भी गंवानी पड़ी है। जींद जिला के ढाटरथ गांव के रहने वाले प्रवीन कुमार ने मधुबन थाना में फगवाड़ा(पंजाब) के दो युवकों के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत दर्ज करवाई है। इसमें पीडि़त ने कबूतरबाज एजेंटों पर उसके साथ 14 लाख रुपए की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
बेरोजगारी की मार झेल रहे जींद के ढाटरथ निवासी प्रवीन कुमार अमेरिका में जाकर डॉलर कमाना चाहता था। उसने पंजाब के फगवाड़ा निवासी मंजीत सिंह एजेंट से बात की। जिसने उसको वैध तरीके से अमेरिका भेजने के लिए 14 लाख की डिमांड की। 12 मार्च 2019 को मंजीत ने पक्के पुल मधुबन पर दो लड़कें भेजे, जिनको उसने छह लाख रुपए व पासपोर्ट सहित अन्य कागजात दिए। इसके बाद 20 मार्च 2019 को उसके पास फोन आया और उसे तीन लाख रुपए लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर बुला लिया। दिल्ली एयरपोर्ट के बाहर कुमार नाम के व्यक्ति ने उससे पैसे लिए और एक्वाडोर की टिकट व दो हजार डॉलर देकर उसे फ्लाईट में बैठा दिया। वह अडीसा से बाबा साऊपोलो होते हुए एकवाडोर पहुंच गया। एक्वाडोर एयरपोर्ट के बाहर मेरे मैसज करने के बाद मंजीत का एक व्यक्ति उसे आगे ले गया। तीन दिन होटल मे रखने के बाद उसे आगे के लिए रवना कर दिया। वह एक्वाडोर, कोलंबिया, पनामा, कोस्टार्किका, निकारागोवा, होनडरस, ग्वाटेमाला होते हुए मैकिस्को पहुंच गया। इस दौरान उसने बस मे, कार मे व समुद्र मार्ग से भी सफर किया। मैकिस्को में मैसज करने के बाद मंजीत को एक दोस्त मेरे पास आ गया और उसने उसे करीब 20 दिन होटल में रखा। जब मेरे घर वालो ने मंजीत को 5 लाख रुपये दिये तो उसके व्यक्ति ने उसे दीवार पार करवा दी और दीवार कूदते ही उसे अमेरिका पुलिस में मुझे पकड़ कर कैम्प में डाल दिया जो मेरे पास अमेरिका में प्रवेश के उचित कागजात न होने के कारण उसे डिपोर्ट कर दिया। एजेंट ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। इसकी शिकायत उसने पुलिस को की। थाना प्रभारी तरसेम ने बताया कि पुलिस ने एजेंट के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
No comments:
Post a Comment