करनाल, प्रवीण कौशिककांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव तथा बिहार प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौर ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री और जिला प्रशासन को चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकार और प्रशासन ने शहीद मदन लाल ढींगड़ा की प्रतिमा हटाकर पूरे देश का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस करनाल के सेक्टर-12 के सामने स्थित शहीद मदन लाल ढींगड़ा पार्क में मशाल स्थापित नहीं होने देगी। बल्कि यहां शहीद मदन लाल ढींगड़ा की प्रतिमा स्थापित करवाएगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार से शहीदों के सम्मान को लेकर जो कृत्य हुआ है, उस पर मुख्यमंत्री को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरएसएस और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि दोनों को ही आजादी के मायने से कोई मतलब नहीं है। पूर्व में दोनों ने अंगे्रजों की गुलामी की है और अब भारत माता की जय के नारे लगाकर पश्चताप करने में लगे हैं। करनाल में आयोजित आज पत्रकार सम्मेलन में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वीरेंद्र सिंह राठौर ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि या तो करनाल के विधायक करनाल की भौगोलिक स्थिति का पता नहीं है या फिर वह शहीदों का सम्मान नहीं करना जानते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि करनाल में दो मार्ग ऐसे हैं जो शहीदों के नाम से जुड़े हैं लेकिन आज तक उन्हें दुरूस्त तक नहीं किया गया। जिससे साफ जाहिर है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री को अपने विधानसभा क्षेत्र की भौगोलिक स्थिति का सही अंदाजा तक नहीं है। उन्होंने कहा कि शर्म की बात है कि जिस अंग्रेज लार्ड कर्जन को शहीद मदन लाल ढींगड़ा ने विदेश में जाकर गोलियों से भून डाला था उन्हें जिस तारीख को फांसी की सजा सुनाई गई उसी दिन करनाल प्रशासन ने आधी रात के बाद शहीद की प्रतिमा को गायब करवा दिया। उन्होंने कहा कि शहीद मदन लाल ढींगड़ा की शहादत के बाद ही भारत की आजादी का असली बिगुल बजा था। उन्होंने कहा कि जहां पूरा देश अब स्वतंत्र दिवस मना रहा है यह सब शहीद मदन लाल ढींगड़ा की शहादत की वजह से है। उन्होंने कहा कि करनाल के जिस बस स्टैंड का नाम शहीद मदन लाल ढींगड़ा के नाम पर रखा गया है, उसकी नोटिफिकेशन तो सरकार ने एक साल पहले कर दी थी। इसे लेकर शहर के लोगों ने खुशी भी जताई थी। लेकिन अब जो शहीद की प्रतिमा के साथ अपमान किया गया है वह केवल करनाल की जनता का अपमान नहीं बल्कि पूरे देश की जनता का अपमान है। उन्होंने मुख्यमंत्री से सवाल किया कि शहर में संविधान निर्माता बाबा भीम राव अम्बेडकर तथा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमाएं भी मौजूद हैं। कल यदि इनके नाम से कोई बड़ा स्थान मिले तो क्या मुख्यमंत्री मनोहर लाल इनकी प्रतिमाएं भी तुड़वा देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि क्या हरियाणा सरकार के पास शहीद मदन लाल ढींगड़ा की दूसरे प्रतिमा बनवाने के लिए धनराशि नहीं थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल को यदि शहीदों से प्यार होता, यदि वह उनका सम्मान करते होते तो वह इस प्रतिमा को उखाडऩे की बजाए करनाल के नए बस अड्डे पर शहीद मदन लाल ढींगड़ा की भव्य और बड़ी प्रतिमा स्थापित करवाते। लेकिन हैरानी की बात है कि जिस सेक्टर-12 में शहीद की प्रतिमा को प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित किया गया उसे ही सरकार ने उखाडक़र शहीद का अपमान कर दिया। इस जघन्य अपराध की कोई पूर्ति नहीं की जा सकती, लेकिन इसे कम करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री को अब देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।राठौर नेे कहा कि हैरानी की बात है कि करनाल भाजपा इकाई पूरी तरह से चुप्पी साधे हुए है। कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। करनाल में यह मुददा तूल पकड़ रहा है लेकिन भाजपा नेता घरों के अंदर दुबके बैठें हैं। मुख्यमंत्री मनोहर लाल को करनाल की जनता ने 70 हजार से अधिक वोटों से जितवाया था। लेकिन मुख्यमंत्री करनाल की जनता की शराफत का फायदा उठा रहे हैं, लेकिन मुख्यमंत्री यह भूल गए हैं कि यह वहीं करनाल की जनता है जिसने कई नेताओं की राजनीतिक पीएचडी की डिग्री फेल की है। इस अवसर पर कांग्रेस की युवा इकाई अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह विर्क भी मौजूद थे।
प्रदेश की लोंगो की बना पसंद -घरौंडा दर्पण समाचार पत्र -- मुख्य संपादक - डॉ.प्रवीण कौशिक
10000
Wednesday, 12 August 2020
भारत माता की जय के नारे लगाकर भाजपा कर रही पश्चाताप: वीरेंद्र राठौर 👉खट्टर सरकार ने किया शहीद मदन लाल ढींगड़ा का अपमान
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।
दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...
-
अस्टाम चोरी की रकम 01 करोड़ 06 लाख 05 हजार की राशी दोषियों से रिक्वरी की जाए:संजीव घरौंडा, प्रवीण कौशिक -सामाजिक कार्यकर्ता...
-
घरौंडा,डॉ प्रवीण कौशिक नगर निगम आयुक्त वैशाली शर्मा ने कहा है कि डींगर माजरा रोड पर स्थित डंपिंग यार्ड को शहर से बाहर शिफ्ट कर...
-
अमित शाह ने कहा: कांग्रेस सरकार में देश का नहीं बल्कि दामाद का विकास होता है केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित ...
No comments:
Post a Comment