10000

Tuesday, 4 August 2020

गांव फुरलक में सोमवार की रात को एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या की

घरौंडा: प्रवीण कौशिक
गांव फुरलक में सोमवार की रात को एक व्यक्ति की चाकू गोदकर हत्या कर दी।  हत्या की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।  सूचना मिलने के बाद पुलिस ने गांव में पूरे मामले की जांच की और शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौप दिया है। पुलिस ने गांव के ही पांच लोगों के खिलाफ हत्या सहित विभिन्न घाराओं में मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
फुरलक निवासी स्वर्ण ङ्क्षसह ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि 2 अगस्त को शाम सात बजें मै और मेरे ताऊ का लड़का (31 वर्षिय) शिवकुमार  पुत्र सतबीर सिंह गांव की हरिजन चौपाल में बैठे हुए थे। फुरलक निवासी रविंद्र पुत्र मदन,यशवंत पुत्र मदन, रोहित पुत्र जयपाल, सचिन पुत्र सतीश व रोहित ने शिवकुमार की चप्पल कही पर छुपा दी थी ओर उसके साथ गाली गलौच भी की थी। बीच बचाव करके सभी घर भेज दिया था। तीन अगस्त को शिवकुमार फुरलक निवासी सतीश कुमार पुत्र फूल सिंह को इस बात की शिकायत करने के लिए उनके घर पर चला गया। उसी दौरान सचिन ने शिव कुमार पर लाठियों से हमला कर दिया ओर बाद मे उसने शिवकुमार के पेट में चाकू गोद दिया। जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया,लेकिन हालत ज्यादा नाजुक होने से उसे करनाल रैफर कर दिया। उपचार के दौरान शिव कुमार की मौत हो गई। पुलिस ने रोहित,सतीश,सचिन,रविंद्र व यशवंत के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर वारिसों को सौप दिया है।
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि गांव फुरलक में एक व्यक्ति की चाकू गोदकर  हत्या कर दी है। इस घटना में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...