साथ ही विधायक हरविंद्र कल्याण ने शहर में स्वच्छता को लेकर खास रूचि दिखाई और समय-समय पर अधिकारियों और कर्मचारियों का मार्गदर्शन भी किया
घरौंडा : प्रवीण कौशिक
स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में नगरपालिका घरौंडा ने नॉर्थ इंडिया में 31वां रैंक हासिल किया है। वहीं प्रदेश की नगरपालिकाओं में घरौंडा को तीसरा रैंक मिला है। स्वच्छ सर्वेक्षण में एक सम्मानजनक रैंक हासिल करने पर नगरपालिका प्रशासन में खुशी का माहौल है। वहीं विधायक हरविंद्र कल्याण ने भी नगरपालिका अधिकारियों, सफाई कर्मचारियों और शहरवासियों को इस उपलब्धि पर बधाई दी है।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2018 में नॉर्थ इंडिया में बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस का खिताब हासिल करने वाली नगरपालिका घरौंडा एक बार फिर नॉर्थ इंडिया व प्रदेश स्तर पर सम्मानजनक स्थान हासिल करने में सफल रही है।
स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 में 25 से 50 हजार की आबादी वाली नगरपालिकाओं में शामिल घरौंडा नगरपालिका ने नॉर्थ जोन के सात राज्यों की 191 नगरपालिकों में से 31वां स्थान प्राप्त किया। वहीं प्रदेश की 20 नगरपालिकाओं में से तीसरा स्थान हासिल किया। साथ ही नगरपालिका का ओडीएफ प्लस प्लस का सर्टिफिकेशन ज्यों का त्यों बरकरार है।

नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 के दौरान सर्वे टीम ने बिना अधिकारियों को सूचित किए सर्वे किया था। साथ ही सफाई व्यवस्था को लेकर शहर के 2254 लोगों का फीडबैक भी लिया था। नगरपालिका की टीम और सफाई कर्मचारियों के अथक प्रयासों तथा शहरवासियों के सहयोग के कारण आज नगरपालिका को स्वच्छता में सम्मानजनक स्थान मिला है। इसके साथ ही विधायक हरविंद्र कल्याण ने शहर में स्वच्छता को लेकर खास रूचि दिखाई और समय-समय पर अधिकारियों और कर्मचारियों का मार्गदर्शन भी किया। वर्ष 2018 में भी नगरपालिका को स्वच्छता में बेस्ट सिटी इन इनोवेशन एंड बेस्ट प्रेक्टिस का अवार्ड मिला था।👉नपा ने चलाए थे कई अभियान-
नगरपालिका सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2020 को लेकर नगरपालिका की तरफ से कई जागरूकता अभियान भी चलाए गए। स्वच्छ भारत मिशन के मोटिवेटरों ने भी डोर टू डोर जाकर लोगों को स्वच्छता के लिए जागरूक किया। साथ ही नगरपालिका ने भी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन किया। इसके अतिरिक्त 'आओ अलग करेÓ अभियान चलाया गया। जिसके तहत गीला व सूखा कचरा अलग-अलग करने के लिए प्रत्येक घर में नीला व हरे रंग का डस्टबीन दिया गया। अब तक नगरपालिका ने लगभग 16 हजार डस्टबीन वितरित किए है और अभियान अभी भी जारी है। साथ ही जागरूकता नाटकों के माध्यम से भी लोगों को सफाई के महत्व से परिचित करवाया गया। जिसके बाद शहरवासियों का भी सहयोग मिला।

No comments:
Post a Comment