10000

Monday, 17 August 2020

अधिकारी व राहगीर भी कहने लगे मुख्यमंत्री हो तो ऐसा हो।

गाड़ी रूकी, मुख्यमंत्री ने तुरंत उतरकर घायल ई-रिक्शा चालक को उठाया। 
करनाल(प्रवीण कौशिक)
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सोमवार को अपने करनाल आगमन पर नेवल हवाई पट्टïी से विश्राम गृह को आते शहर के महात्मा गांधी चौंक पर सड़क दुर्घटना में घायल एक ई-रिक्शा चालक को देखकर उसे उठाया और कुशल-क्षेम पूछकर अस्पताल तक पहुंचाने में मदद कर मानवता का परिचय दिया। इस घटना में मुख्यमंत्री की सहृदयता को देखकर न केवल ई-रिक्शा चालक को हिम्मत मिली बल्कि मुख्यमंत्री के काफिले में शामिल अधिकारी व राहगीर भी कहने लगे मुख्यमंत्री हो तो ऐसा हो।
जैसे ही मुख्यमंत्री का काफिला महात्मा गांधी चौंक के पास से गुजर रहा था, उनकी नजर घायल अवस्था में सड़क पर गिरे ई-रिक्शा चालक पर पड़ी, उसे देखते ही उन्होंने तुरंत ड्राईवर को गाड़ी रोकने के आदेश दिए। गाड़ी रूकी, मुख्यमंत्री ने तुरंत उतरकर घायल ई-रिक्शा चालक को उठाया। काफिले में शामिल सांसद संजय भाटिया और भाजपा जिलाध्यक्ष जगमोहन आनंद ने भी घायल को उठाने में साथ दिया। घायल ई-रिक्शा चालक का हालचाल पूछने के बाद मुख्यमंत्री ने वहां मौजूद उपायुक्त करनाल निशांत कुमार यादव को निर्देश दिए कि इसका ईलाज करवाएं, जिस भी चिकित्सा की जरूरत हो उपलब्ध करवाई जाए।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...