10000

Wednesday, 5 August 2020

मई-जून 2020 का बकाया राशन अब मिल सकेगा उपभोक्ताओं को अगस्त में

करनाल, परवीन कौशिक
मई-जून 2020 का बकाया राशन अब मिल सकेगा उपभोक्ताओं को अगस्त में, डिस्ट्रेस राशन टोकन स्कीम के लाभार्थियों, एएवाई, सीबीपीएल, एसबीपीएल, ओपीएच श्रेणी के सभी कार्ड धारकों मिलेगा नवम्बर 2020 तक मुफ्त राशन।
करनाल 5 अगस्त, उपायुक्त निशांत कुमार यादव ने बताया कि कोविड-19 में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हरियाणा सरकार द्वारा गरीब व प्रवासी मजदूरों को नवम्बर 2020 तक डिस्ट्रेस राशन टोकन के तहत डिपो पर मुफ्त राशन दिया जाएगा। राशन वितरण में डिस्ट्रेस राशन टोकन स्कीम के तहत जिन लाभार्थियों का मई-जून 2020 में राशन नहीं मिला है, वह अपना राशन अगस्त में पंजीकृत राशन डिपो से प्राप्त कर सकते हंै।  
उपायुक्त ने बताया कि जिला खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले नियंत्रक के अनुसार जिले में प्रधानमंत्री गरीब अन्न कल्याण योजना के अंतर्गत सभी कार्ड धारकों, एएवाई, सीबीपीएल, एसबीपीएल, ओपीएच श्रेणी के सभी कार्ड धारकों को 5 किलो प्रति सदस्य गेंहू तथा एक किलो दाल चना जिला के सभी राशन कार्ड धारकों को निशुल्क वितरित किया जाएगा। सरकार के निर्णय के अनुसार राशन वितरण का कार्य नवम्बर 2020 तक निशुल्क रहेगा। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त आटा, तेल व चीनी के रेट सरकार द्वारा निर्धारित किए गए है जो कि पंजीकृत डिपो पर मिलेंगे। इनमें आटा 5 रूपये प्रति किलो, तेल 20 रूपये प्रति लीटर, चीनी 13 रूपये 50 पैसे प्रति किलो ग्राम शामिल है। यह सभी राशन उक्त कार्ड धारकों को मिल सकेगा।  

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...