10000

Tuesday, 4 August 2020

यमुना के पानी से क्षेत्र के लोगों को न हो कोई नुकसान, अधिकारी रहें सजग : एसडीएम डा. पूजा भारती।

एसडीएम डा. पूजा भारती ने घरौंडा क्षेत्र के यमुना के लगते गांवों का किया दौरा, ग्रामीणों को दिया आश्वासन, नहीं होने दी जाएगी यमुना के पानी से दिक्कत।घरौंडा, प्रवीण कौशिक
 एसडीएम घरौंडा डा. पूजा भारती ने घरौंडा क्षेत्र के यमुना नदी के लगते गांव का दौरा करके स्थिति का जायजा लिया और अधिकारी को निर्देश दिए कि बरसात के पानी के कारण यमुना नदी के आसपास के गांव के किसानों की फसल का कोई नुकसान न हो, इस पर नजर रखें और समय रहते उसकी तैयारियां पूरी कर लें।
एसडीएम मंगलवार को यमुना नदी के लगते घरौंडा क्षेत्र के गांव मुंडोगढ़ी, सदरपुर, भरल, लालूपुरा, बरसत, पुंडरी, पीर बड़ौली, हरसिंहपुरा में जाकर लोगों से बातचीत की और यमुना में चल रहे पानी की स्थिति जांची और तैयारियों का जायजा लिया।
 उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बरसात के दौरान वह हर समय सजग रहें। यमुना के पानी से किसी भी गांव में दिक्कत न आए, किसानों की फसल खराब न हो। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा जहां जरूरी है वहां पर स्टड बनाए गए हैं।
उन्होंने बीडीपीओ व तहसीलदार को कहा कि वह हर समय स्थिति पर नजर रखें, कहीं पर यमुना में कटाव हो, उसके लिए पहले से ही मिट्टी व पत्थर की व्यवस्था कर लें। उन्होंने ग्रामीणों को कहा कि बरसात के मौसम में यमुना में पानी पीछे से आ जाता है, जिस कारण यमुना के तट टूटने का खतरा बना रहता है, परंतु सिंचाई विभाग द्वारा सभी प्रबंध पूरे किए गए हैं। अभी तक स्थिति सामान्य है, विभाग के अधिकारी हर स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि चिंता करने की जरूरत नहीं है, प्रशासन हर समय उनके साथ है। यमुना के पानी से किसी भी प्रकार का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। इस मौके पर तहसीलदार घरौंडा रमेश अरोड़ा, बीडीपीओ नरेश शर्मा उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...