10000

Saturday, 8 August 2020

बेटे हरविंदर कल्याण... मेरे मकान की स्थिति बहुत खराब हो गई है, किसी समय गिर सकता है, इसलिए उसकी मरम्मत करवादे।

शनिवार को विधायक हरविंद्र कल्याण मार्किट कमेटी में लोगों की समस्या सुनने के लिए पहुंचे थे।
घरौंडा,प्रशान्त कौशिक
 बेटे हरविंदर कल्याण...
 मेरे मकान की स्थिति बहुत खराब हो गई है, किसी समय गिर सकता है, इसलिए उसकी मरम्मत करवादे।विधायक हरविंद्र कल्याण को अपनी समस्या सुनाते समय बुजुर्ग महिला भावुक हो गईविधायक कल्याण ने महिला से आशीर्वाद लिया और नगरपालिका सचिव रविप्रकाश को उनकी समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए।  शनिवार को विधायक हरविंद्र कल्याण मार्किट कमेटी में लोगों की समस्या सुनने के लिए पहुंचे थे।उसी दौरान व्हील चेयर पर लगभग70 साल की महिला भी खुले दरबार में पहुंची।बुजुर्ग महिला को दरबार में आया देख विधायक कल्याण अपनी कुर्सी को छोड़कर उनके पास पहुंचे और पांव छू कर आशीर्वाद लेते हुए उनकी समस्या सुनी ।बुजुर्ग महिला ने बताया कि वह कभी उनके फार्म पर थ्री व्हीलर में जाती थीं, लेकिन अब लाचार हो चुकी है,इसलिए अपनी समस्या के समाधान के लिए व्हील चेयर पर दरबार में पहुंची है।दरबार में डेरा रामरंग में गली व फिरनी पर हुए अवैध कब्जों को हटवाकर पुलिस की मदद से निर्माण कार्य करवाने की मांग सरपंच शौकीन पहलवान ने रखी।इसी के साथ गांव बसताड़ा में शुक्रवार को भट्ठे की नीलामी थोड़े से समय में तीन लाख 40 हजार में कर दी, जबकि उसकी बोली दस लाख तक पहुंच सकती थी।रेलवे अंडरपास के नीचे बारिश का पानी जमा होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है,इसलिए इसका समाधान करने की मांग लोगों ने की।विधायक नेअधिकारियों को समस्या का समाधान करने के निर्देश देते हुए बताया कि अंडरपास को चारों ओर से कवर करवाया जाएगा।शहर के लोगों ने सर्विस लेन पर सड़क टूटने के साथ अन्य सड़को की हालत खराब होने की शिकायत रखी है।खुले दरबार विधायक कल्याण ने अधिकतर समस्याओं का समाधान मौके पर ही कर दिया।विधायक कल्याण ने कहा कि कोरोना के कारण काफी कार्य पटरी पर नही आ सके, लेकिन उनका फोकस केवल विकास कार्यों परहै, इसलिए कार्यो के लिए पांच कैटेगरी में बांटा गया है।अधिकारी भी विकास कार्यों के और पूरा ध्यान दे। 
 इस दौरान नपा सचिव रवि प्रकाश, जे.ई पब्लिक हैल्थ रविन्द्र कुमार, मंडल अध्यक्ष सुभाष कश्यप, सोहन लाल गुप्ता,अंकित जैन, पवन जैन, अमरीक सिंह, सुभाष गुप्ता व अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...