10000

Thursday, 27 August 2020

डीएफओ नरेश रंगा ने घरौंडा के अंबेड़कर चौंक पर किया पौधारोपण

विकास की दौड़ पर प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण को भूल गया मनुष्य: डीएफओघरौंडा : प्रवीण कौशिक
जिला वन अधिकारी नरेश रंगा ने कहा कि प्रकृति ने मनुष्य को पौधे लगाने के लिए नहीं बल्कि पौधे के संरक्षण का दायित्व सौंपा है, लेकिन विकास की दौड़ में मनुष्य ने प्रकृति व पर्यावरण को पीछे छोड़ दिया है। मनुष्य लगातार पेड़ काट रहा है। नतीजन पर्यावरण का संतुलन बिगड़ रहा है। पेड़-पौधे ही ऑक्सीजन का एकमात्र स्त्रोत है। पेड़ नहीं होगें तो जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी नहीं होगी। इसलिए अधिक से अधिक पेड़ लगाए।जिला वन अधिकारी वीरवार को अंबेडकर चौंक पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर युवा समिति घरौंडा की ओर से आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि लोगों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मलखान सिंह नंबरदार ने की। वन अधिकारी नरेश रंगा ने समिति के प्रधान जगदीश व अन्य युवाओं के साथ पौधारोपण किया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समिति ने कई छायादार व फलदार वृक्ष लगाए। डीएफओ नरेश रंगा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रकृति और मनुष्य का हमेशा से ही गहरा नाता रहा है, लेकिन आज हम पर्यावरण संरक्षण से पीछे हटते जा रहे है लेकिन मनुष्य को यह नहीं भूलना चाहिए कि पर्यावरण और प्रकृति से ही हमारा वजूद है। यदि प्रकृति का संतुलन बिगड़ गया तो मानव जीवन भी असंतुलित हो जाएगा। 
पर्यावरण प्रदूषण के कारण ही आज कई गंभीर बीमारियां बढ़ रही है और वायु प्रदूषण को केवल ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर ही खत्म किया जा सकता है। इसलिए पेड़ जरूर लगाए और पेड़ बनने तक उस पौधे की देखभाल करें।
इस मौके पर पार्षद रामसिंह, पार्षद प्रतिनिधि अनिल कुमार, उपप्रधान सोनू रंगा, राजू, बलवान सिंह, सुरेंद्र, अशोक दाबड़ा, संजय कोहंड, सुनील बिसियर, संजीव सागर, रोहित, रवि, मास्टर योगेंद्र, सुनील कटारिया, रोहताश, राममेहर, ईश्वर चौरा व अन्य मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...