प्रशासन ने मांगी 19 जुलाई तक की मोहलत
किसानो ने किया प्रदर्शन, प्रशासन का आश्वासन, गिरफ्तारी टली
करनाल 3 जुलाई : प्रवीण कौशिक
: पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए शामगढ़ के किसान जसविन्द्र के समर्थन में आज प्रदेश भर के किसान सडक़ोंपर उतर आएं। महात्मा गांधी चौक पर प्रदेश भर के सैंकड़ो किसानों ने प्रदर्शन किया। किसान गिरफ्तारी पर अड़े हुएथे। लेकिन प्रशासन ने उनसे 19 जुलाई तक की मोहलत मांगी। जिस पर किसान गिरफ्तारी देने को टाल गए और प्रशासन कोमोहलत दे दी। भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने कहा कि यदि किसान को रिहा नहंी किया गया तो 20 जुलाई कोशामगढ़ में प्रदेश स्तरीय किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी। जिसके बाद किसान जी.टी.रोड को अनिश्चितकाल के लिए जाम कर देंगे। आज सुबह बड़ी तादात में किसान महात्मा गांधी चौक पर पहुंच गए थे। जहां किसानो ने महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कर प्रदर्शन शुरू किया। किसान आन्दोलन कर रहे थे। सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गई।मौके पर एस.डी.एम योगेश कुमार व डी.एस.पी विवेक चौधरी और सिविल लाईन एस.एच.ओ पहुंचे। उन्होंने किसान नेताओं से फिर से बातचीत की और उनसे गिरफ्तारी आन्दोलन टालने का आश्वासन दिया। एस.डी.एम ने इस मौके पर कहा कि 48 घंटे के अन्दर-अन्दर हर हालत में जला हुआ ट्रांसफार्मर बदला जाएगा। तीन दिन के भीतर बिजली वितरण निगम के कर्मचारी कीजांच कर निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। 19 जुलाई तक किसान को रिहा कर दिया जाएगा। भाकियू के प्रदेशाध्यक्षरतनमान ने कहा कि यदि प्रशासन ने उनकी पूरी मांगे नहीं मानी तो 20 को जी.टी.रोड पर अनिश्चिकाल के लिए जाम लगा देंगे। इससे पहले किसानों को भाकियू के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि किसान प्रशासन की किसान विरोधियों नीति के कारण करो या मरो की लड़ाई तक पहुंच गए है। सरकार यदि किसानों की मांगे नहीं मानेगीतो किसान सडक़ो पर उतरकर आन्दोलन करेगा। उन्होंने कहा कि कर्ज मुक्ति के लिए किसान प्रदेशभर में 8 अगस्त सेआन्दोलन छेड़ देगा। इस मौके पर भाकियू के राजेन्द्र आर्य दादूपुर ने कहा कि किसान को इंसाफ मिलना चाहिए। यदि किसान को इंसाफ नहीं मिला तो वह सरकार को चैन की नींद नहीं सोने देगा। इस अवसर पर आन्दोलन की अगुवाई भाकियू केप्रदेशाध्यक्ष रतनमान ने की। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव सुरेश दहिया, यमुनानगर के जिलाध्यक्ष सुभाष गुर्जर, अम्बाला केरमन कुमार, कुरुक्षेत्र के अजीत सिंह भूतमाजरा, करनाल से बाबूराम बड़थल, अम्बाला से जयकरण, कैथल से सतपाल ढिल्लोवाली, हिसार से प्रदीप कुमार मिर्चपुर, जींद से छज्जूराम कंडेला, करनाल के जिला सचिव सुरेन्द्र संागवान, जोगिन्द्र सिंह, संयोजकराजेन्द्र आर्य दादूपुर, सरंक्षक मेहताब सिंह कादियान, सतीश कलसौरा, विनोद राणा, यशपाल राणा, नेकीराम, सुरेश काम्बोज, दिलजीत सिंह, बलबीर सिंह, प्रो. बल सिंह, बलबीर सिंह, सुरेश कुमार, दिलबाग, पूर्व सरंपच दिलराज सिंह समेत अन्य किसान मौजूद रहे।
बॉक्स
शामगढ़ के किसान की बिगड़ी हालत : प्रदर्शन के दौरान शामगढ़ के युवा किसान शुभम की हालत बिगड़ गई और उसे एकनिजी अस्पताल में ले जाया गया। जब किसान महात्मा गांधी चौक पर प्रदर्शन कर रहे थे तो उसकी तबियत खराब हो गई।उसे चक्कर आने की वजह से उसे सिग् नस हॉस्पिटल के आई.सी.यू में भर्ती करवाया गया।
बॉक्स
किसानों के प्रदर्शन के बाद प्रशासन के हाथ-पांव फूले : जिस बड़ी तादात में किसान गिरफ्तारी देने के लिए करनाल पहुंचे। किसानों के जोरदार प्रदर्शन और उनके तेवरों को देखते हुए प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। प्रशासन ने बातचीत के लिएएस.डी.एम योगेश कुमार और डी.एस.पी विवेक चौधरी को भेजा। जिसके बाद बातचीत हुई और प्रशासन के अनुरोध केबाद किसानों ने अपना गिरफ्तारी आन्दोलन स्थगित कर दिया।
बॉक्स
बार-बार आश्वासन के बाद परेशान होकर किसान को फूंकना पड़ा था ट्रांसफार्मर : बीते दिनों शामगढ़ के किसान जसविन्द्र ने ट्रांसफार्मर को बदलने को लेकर बिजली विभाग के अधिकारियों के कई चक्कर काटे। कई बार चक्कर काटने के बाद जब उसका ट्रांसफार्मर नहीं बदला तो उसने जिला सचिवालय के बाहर अपना ट्रांसफार्मर फूंक दियाथा। जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया था।
No comments:
Post a Comment