by-parveen kaushik
अन्य पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी की बैठक
अन्य पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी की बैठक
करनाल : 

अन्य पिछडा वर्ग मोर्चा प्रदेश कार्यकारणी की बैठक पंचायत भवन करनाल में आयोजित कि गई जिसमें मुख्य अतिथि मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री मदन चौहान जी ने शिरकत की। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर रमेश कश्यप पूर्व विधायक घरौंडा ने अपने सम्बोधन में बताया कि देश की कुल आबादी का 60 प्रतिशत हिस्सा अन्य पिछड़ा वर्ग का है और देश की आर्थिक दशा में भी 60 प्रतिशत लोग देश की आर्थिक स्थिति को बढ़ा-चढ़ा कर अपना योगदान दे रहे हैं। ओ.बी.सी. मोर्चा सन् 2000 से पहले नहीं था। भाजपा की सरकार आने के बाद अब आदरणीय नरेन्द्र मोदी की रहनुमाई में 27 प्रतिशत आरक्षण देकर सवैंधानिक दर्जा व आयोग गठित कर दिया गया है। इससे पहले पिछड़ा वर्ग के हकों की लड़ाई के लिए काका कालेकर ने 1953 में आवाज उठाई फिर 1977 से लेकर 1978 तक मोरारजी देसाई सरकार ने 27 प्रतिशत आरक्षण देने की जदोजहद की व डा. भीमराव अम्बेडकर ने सवैंधानिक रूप से सर्वप्रथम एस.टी. दूसरे नम्बर पर एस.सी., तीसरे नम्बर पर बी.सी. को हक दिलाने की नियम बनाया हुआ है, लेकिन कांग्रेस की सरकारों ने इस नियम को आज तक लोगों के अधिकारों तक नहीं पहुँचने दिया, केवल वोट बैंक की राजनीति करते रहे।
प्रदेशाध्यक्ष ओ.बी.सी. मोर्चा श्री मदन चौहान ने अपने सम्बोधन में बताया कि हमारा मोर्चा 287 मण्डलों पर कार्य कर रहा है। जिनको बूथ स्तर तक जोडऩे के प्रयास शुरू कर दिये गये हैं। 6 मई से प्रवास स्तरों पर कार्य किया जा रहा है व हरियाणा सरकार की योजनाओं का बखान जनजागरण के रूप में घर-घर तक किया जायेगा व 1 मई को श्रम दिवस की जगह विश्वकर्मा दिवस वाले दिन ही यह दिवस मनाया जायेगा। इस के ऊपर टिप्पणी करते हुए उपाध्यक्ष ओ.बी.सी. मोर्चा देवेन्द्र पंाचाल ने कहा कि सरकार विश्वकर्मा दिवस के साथ कोई छेड़छाड़ न करे क्योंकि विश्वकर्मा भगवान ने सृष्टि की रचना की है और इस पृथ्वी पर तकनीकी समाज और वैज्ञानिक पैदा किये हैं। वह मजदूर नहीं थे। विश्वकर्मा दिवस विश्वकर्मा वंशजों के लिए एक बहुत बड़ा दिन होता है जिसे वो त्यौहार की तरह मनाते हैं। उनकी भावनाओं के साथ कोई खिलवाड़ ना किया जाये।
इसी दौरान ओ.बी.सी. मोर्चा के नूँह जिलाध्यक्ष श्री महेश सिंह ने बताया कि हम काम को लेकर नूँह जिला के उपायुक्त से मिले थे। जिस पर उन्होंने हमे को तवज्जो नहीं दी। हमारी सुनवाई नहीं हुई। इसलिए पूरे प्रदेश में अफसरशाही भारी हो रही है। कृपा करके इसपर गोर करें। इस दौरान कर्णदेव काम्बोज ने सरकार की नीतियों व योजनाओं का बखान किया जिसके तहत उज्जला योजना, पैंशन योजना, शिक्षा एवं किसानों को विशेषकर हक दिलाये गये।
इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता व नवनियुक्त जिलाध्यक्ष करनाल जगमोहन आनन्द ने अपने भाषण में बताया कि मीडिया देश का चौथा स्तम्भ है हमें मीडिया के जरिये से सरकार की कल्याणकारी योजनाओं व क्रियाकलापो का पता लगता है। मीडिया के साथ अच्छा बर्ताव करें और मित्रता करें। अंत में प्रदेश से आए हुए सभी पदाधिकारियों का जिलाध्यक्ष ओ.बी.सी. मोर्चा महम सिंह धीमान ने धन्यवाद किया।
इस मौके पर मुख्य रूप प्रदेश ओ.बी.सी. मोर्चा के महामंत्री शंकर दुप्पड़, सुरेन्द्र जांगड़ा, प्रदेशउपाध्यक्ष देवेन्द्र पंाचाल, रघुनाथ तंवर, शाम लाल जांगड़ा, श्याम सुन्दर कारगवाल, प्रदेश मीडिया प्रभारी सुरेश सैणी, जिला मीडिया प्रभारी बंसी लाल पांचाल ब्राह्मण, महामंत्री प्रवनी वर्मा, मंत्री शिव कुमार जोगी, पाला राम, उषा पांचाल, खेमपाल गोस्वामी, दलसिंह सैणी, राजेन्द्र जोगी, सतीश पांचाल, सह मीडिया प्रभारी जनरैल सिंह पाल व सैंकड़ों की संख्या में पदाधिकारियों ने भाग लिया।