कुरुक्षेत्र (संजीव बंसल) भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की धर्मपत्नी सोनल बेन शाह ने कहा कि कुरुक्षेत्र धर्मनगरी में स्थित मां भद्रकाली मंदिर आस्था और शक्ति का पवित्र स्थल हैं। इस स्थल पर पूजा-अर्चना करना सौभाग्य की बात हैं। इस पवित्र स्थल पर बार-बार आना चाहिए।
वे वीरवार को विधायक सुभाष सुधा के विशेष अनुरोध पर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र का भ्रमण करने के लिए पहुंची थी। इससे पहले सोनल बेन शाह, विधायक सुभाष सुधा, हरियाणा महिला आयोग की चेयरमैन प्रतिभा सुमन, नगर परिषद की अध्यक्षा उमा सुधा, भाजपा युवा नेता साहिल सुधा पूजा-अर्चना के लिए सबसे पहले मां भद्रकाली मंदिर पहुंचे। यहां पर मां भद्रकाली शक्तिपीठ के अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने सोनल बेन शाह को पूजा-अर्चना करवाई, परम्परा के अनुसार घोड़े के खिलौने भेंट किए और इसके बाद अध्यक्ष सतपाल शर्मा ने सोनल बेन शाह को स्मृति चिन्ह और मां भद्रकाली का प्रसाद भेंट किया।
मां भद्रकाली मंदिर का अवलोकन करने और पूजा-अर्चना करने के बाद सोनल बेन शाह ने शक्तिपीठ विजिटर रजिस्टर में अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शक्तिपीठ में आकर बहुत ही सकून मिला। मंदिर में बहुत ही आस्था मिली और मंदिर में बहुत ही शक्ति हैं। अगली बार कुरुक्षेत्र आने पर मां भद्रकाली शक्तिपीठ के दर्शन करने जरुर आउंगी। इसके पश्चात सोनल बेन शाह ने स्थाणेश्वर महादेव मंदिर का अवलोकन और पूजा-पाठ करने के बाद भगवान श्रीकृष्ण की गीता उपदेश स्थली ज्योतिसर में पहुंची। इस तीर्थ का अवलोकन करने और मंदिर में माथा टेकने के बाद सोनल बेन शाह गीता धाम में पहुंची।
गीता धाम में सोनल बेन शाह ने लस्सी का स्वाद चखा और धाम का अवलोकन किया। इसके उपरांत पैनोरमा विज्ञान केन्द्र, ब्रहमसरोवर, पुरुषोतमपुरा बाग को देखा। थानेसर विधायक सुभाष सुधा ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की धर्मपत्नी सोनल बेन शाह का कुरुक्षेत्र धर्मक्षेत्र के तीर्थ व धार्मिक स्थलों का अवलोकन करने के लिए पहुंचने पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की धर्मपत्नी सोनल बेन शाह विशेष अनुरोध पर धर्मक्षेत्र पहुंची। सभी जगहों पर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर मां भद्रकाली मंदिर शक्तिपीठ से नरेन्द्र वालिया और प्रशाासनिक अधिकारी व अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment