10000

Saturday, 19 August 2017

जिला पार्षद दीपक त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर ग्रामीणों की ओर से थाने में पथराव


पुलिस कर्मचारियों ने मोर्चा संभालते हुए राउंड फायर भी किए
450 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज, दीपक त्यागी के खिलाफ है चार मामले दर्ज-
                                                            धारा 144 लगाने के आदेश जारी-
घरौंडा : प्रवीण कौशिक

जिला पार्षद दीपक त्यागी की गिरफ्तारी को लेकर गांव पुंडरी ग्रामीणों की
ओर से थाने में पथराव व नेशनल हाइवे जाम करने के मामले में पुलिस ने 30
नामजद सहित लगभग 450 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच आरंभ कर
दी है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस ने सभी मार्गो पर
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हुए है। पुलिस का दावा है कि आरोपियों को
जल्द ही गिर फ्तार कर लिया जाएगा और कानून व्यवस्था को किसी भी सूरत में
बिगडऩे नही दिया जाएगा।
शुक्रवार को जिला पार्षद दीपक त्यागी की गिरफतारी के बाद पुंडरी के
ग्रामीणों का गुस्सा भडक़ गया था। ग्रामीणों ने थाना घरौंडा में पहुंचकर
जमकर पथराव किया। पथराव में थाने के खिडक़ी, दरवाजों सहित परिसर में खड़े
वाहनों के शीशे टूट गए थे। पुलिस थाना में तैनात करीब आधा दर्जन पुलिस
कर्मचारियों ने मोर्चा संभालते हुए राउंड फायर भी किए थे। लेकिन स्थिति
बिगड़ती देख पुलिस कर्मियों को मौके से भागकर अपनी जान बचानी पड़ी थी।
इतना ही नही गुस्साए ग्रामीणों ने अपना नेशनल हाइवे पर जाम लगा दिया था।
जिससे करीब तीन घंटे तक हजारों वाहन लंबी कतारेां में फंसे रहे।  सूचना
मिलते ही डीएसपी राजकुमार वालिया ने ग्रामीणों का समझाने का प्रयास किया।
डीएसपी ने ग्रामीणों की मांगों को मानने का भी आश्वासन दिया था। जब
ग्रामीण नही माने तो पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसके बाद भीड़
तित्तर-भीत्तर हुई। स्थिति पर नियंत्रण पाने के बाद करनाल पुलिस ने डीसी

डॉ. आदित्य दहिया व एसपी जशनदीप रंधावा की अगुवाई में लेग मार्च निकालकर
शांति की अपील की थी।
इन लोगों के खिलाफ हुआ मामला दर्ज-
पुलिस ने एमएचसी प्रवीन कुमार के ब्यान पर सरकारी संपति को नुकसान
पहुंचाने, राष्ट्रीय राजमार्ग जाम करने, मुलाजिमों को घायल करने, सरकारी
कार्य में बाधा डालने, जान से मारने की नियत, थाने में खड़ी गाडिय़ों को
नुकसान पहुंचाने के आरोप में पुंडरी निवासी दीपक, रोहताश, पंकज, मोंटू,
रवि, दीपू,  होईराम, संदीप कुमार, मोनी, रोहित, संदीप, संजू, सुशील,
कन्नू, संदीप कुमार, विमल, प्रदीप, कृष्ण, महासिंह, अनिल, संदीप सिंह,
ऋषि, मुकेश, सूरजभान, खजानी देवी, राजकुमार, सीटू राणा व चंद्रपति समेत
लग ाग 450 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
दीपक त्यागी के खिलाफ है चार मामले दर्ज-
जिला पार्षद दीपक त्यागी पर खिलाफ चार मामले दर्ज किए हुए है। जिनमें
राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम करने, बीडीपीओ ऑफिस में अधिकारियों के साथ
बद्तमीजी करने व गांव में मीटर व खंबे लगाने गई बिजली विभाग की टीम से
अभद्र व्यवहार करते हुए सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में मामले
दर्ज है।
चप्पे-चप्पे पर पुलिस-
थाने पर पथराव व हाइवे जाम के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है। किसी भी
अप्रिय घटना से निपटने के लिए प्रशासन ने चप्पे-चप्पे पर पुलिस ने तैनात
किया हुआ है। पुलिस ने कोहंड, गढ़ी मुल्तान, कैमला रोड, डिंगर माजरा
रोड़, अराईपुरा रोड़, नई अनाज मंडी, साईं मंदिर रोड़, टोल प्लाजा पर
स्टेंड टू किया हुआ है। किसी ाी स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस
पूरी तरह से मुस्तैद है।
ग्रामीणों का दल मिला उच्चाधिकारियों से-
जिला पार्षद की गिर तारी के बाद शनिवार को गांव पुंडरी में युवा कांगे्रस
प्रदेश अध्यक्ष सचिन कुंडू व ग्रामीणों के बीच महापंचायत हुई। करीब तीन
घंटे के बाद सचिन कुंडू के नेतृत्व में ग्रामीणों का एक प्रतिनिधि मंडल
करनाल में उच्चाधिकारियों से मिलने के लिए पहुंचा।
धारा 144 लगाने के आदेश जारी-
जिलाधीश डॉ0 आदित्य दहिया ने घरौंडा क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए
रखने के दृष्टिगत धारा 144 लगाने के आदेश जारी कर दिए हैं। जारी आदेशों
में कहा गया है कि स बन्धित क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति आग्नेय
अशस्त्र-शस्त्र, तेज हथियार, कुल्हाड़ी, लाठी, भाला, बरछा, जेली, गंडासा,
चाकू आदि के  लेकर चलने और किसी भी स्थान पर 5 या 5 से अधिक व्यक्तियों
के एक स्थान पर इक्कठे होने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। आदेशों की
उल्लंघना करने वालों पर कानूनी कारवाई अमल में लाई जाएगी। ये आदेश तुरन्त
प्रभाव से लागू  मान्य होंगे। यह आदेश डयूटी पर तैनात पुलिस व अन्य
कर्मचारियों पर लागू नहीं होगे।










No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...