10000

Sunday, 13 August 2017

कल्याण-स्वतंत्रता दिवस को पर्व के रूप में मनाना चाहिए, क्योंकि इस दिन हमें खुली सांस लेने की आजादी मिली थी:

तिरंगा यात्रा शुरू की गई।  
तिरंगा यात्रा कल्याण 
फार्म हाउस से शुरू की गई।


घरौंडा: प्रवीण कौशिक
स्वतंत्रता दिवस को त्यौहार के रूप में मनाने के लिए क्षेत्र के लोगों को जागरूक करने के लिए एक तिरंगा यात्रा शुरू की गई। तिरंगा यात्रा कल्याण फार्म हाउस से शुरू की गई। जोकि लगभग एक दर्जन गांवों में जाएगी। हेफैड के चेयरमैन व हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस को पर्व के रूप मेंमनाना चाहिए, क्योंकि इस दिन हमें खुली सांस लेने की आजादी मिली थी। रविवार को तिरंगा यात्रा शुरू करने से पूर्व हेफैड के चेयरमैन व हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने सभी कार्यकर्ताओं को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। बाद में यात्रा को हरी झंडी देकर रवाना किया। यात्रा कल्याण फार्म हाउस से शुरू होकर गांव उंचासमाना, कैरवाली, कालरम, चौरा, अमृतपूरकलां, अमृतपूर खुर्द, बरसत, कलहेडी, पूंडरी, डिंगरमाजरा, रसीन, बीजना, उपली, बसताडा, मधुबन, शेखपूरा, नगला चौक, नगला मेघा, फे जअलीपुर, गढी खजूर, डेरा प्रेम नगर, घरौंडा, फुरलक, हसनपूर व कलहेड़ी पहुंचीं। गांवों में
तिरंगा यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। वंदेमातरत क जयघोषों से गांव की गलियां गूंज उठी। विधायक कल्याण की ओर से शुरू की गई तिरंगा यात्रा का लोगों ने एक सराहनीय कदम बताया और कहा कि इससे उन्हें देश आजाद होने की याद ताजा करती है, वही इससे भाईचारे को भी बढ़ावा मिलता है। गांव कलहेडी में शहीद सुलतान सिंह को नमन किया और प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करते हुए ध्वजारोहण किया। हलका विधायक हरविंद्र कल्याण ने कहा कि स्वतन्त्रता दिवस हम सब के लिए एक मंगल अवसर है। ये सभी भारतीय नागरिकों के लिए बहुत महत्वपूर्ण दिवस है तथा इतिहास में सदा लिखित हो चुका है। उन्होंने कहा कि मंगल दिवस को पर्व के रूप में मनाना चाहिए। भारत के महान स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा वर्षो के कड़े संघर्ष के बाद ब्रिटिश शासन से आजादी मिली। आजादी के पहले दिन को याद करने के लिए हम हर वर्ष 15 अगस्त को स्वतन्त्रता दिवस के रूप में मनाते है। हम बहुत भाग्यशाली है कि हमारे पूर्वजों ने हमें शान्ति व खुशी की धरती दी है। हलका विधायक कल्याण ने कहा कि भारत देश तेजी से तकनीक, शिक्षा, खेल, वित्त और कई दूसरे क्षेत्रों में तरक्की कर रहा है। जोकि बिना आजादी केसंभव नही था। परमाणु उर्जा में समृद्व देशों में एक भारत है। ओल िपक कॉमनवेल्थ, ऐशिएन गेम में सक्रिय रूप से भागेदारी कर हम लोग आगे बढ़ रहे है। हम आजाद हो चुके है और हमें पूरी आजादी है। हालांकि हमें खुद को अपने देश के प्रति जि मेदारियों से मुक्त नही समझना चाहिए। देश के जि मेदार नागरिक होने के नाते किसी भी आपात स्थिति के लिए हमें हमेशा तैयार रहना चाहिए। भारत हमारी मातृभूमि है और हम इसके नागरिक है। हमें सदा इसको बुरे लोगों से बचाने के लिए तैयार रहना चाहिए। ये हमारी जि मेदारी है कि हम अपने देश को आगे की ओर बढ़ाने का नेतृत्व करें और इसे दुनिया का सबसे अच्छा देश बनायें।
इस मोके पर विस्तारक राजेन्द्र, जगदीश राणा, सुरेंदर भोरिया, ब्रह्म पाल बल्हेड़ा ,रविन्द्र त्यागी, गुलाब कश्यप, सुभाष गुप्ता नगर पालिका चेयरमैन,  हेमसिंग राणा, बलराज तंवर,  करनाल ब्लाक समिति चेयरमैन केवल सिंह, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष यशपाल, राजेश पुहाल, सरपंच झिन्वरहेड़ी, सरपंच कुटेल, सरपंच खोराखेड़ी, राजेन्द्र बसताड़ा, कोशर अली बल्हेड़ा, वीरेंद्र स्टोनडी, रोहित भंडारी, संजय खेंची, बिनेन्द्र कल्हेड़ी, जोगिन्दर राना, जिला परिषद सदस्य सलीम गगसीना, बलजीत कुटेल, सरपंच मुबारकबाद रहे 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...