10000

Friday, 11 August 2017

कल्याण ने कहा-- कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं।सरकार की जनहित योजनाओ को जन जन तक पहुंचाए।

घरौंडा : प्रवीण कौशिक
बीजेपी बरसत मंडल की एक बैठक गांव बरसत के एक निजी स्कूल में हुई। जिसमें हेफैड चेयरमैन एवं विधायक हरविंद्र कल्याण ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ होते है और सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते है। 
शुक्रवार को गांव बरसत में आयोजित बैठक में हल्का विधायक श्यामा मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय व भारत माता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। जहां पर कार्यकर्ताओं ने विधायक का फूल मालाओं से स्वागत किया। हल्का विधायक ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार ने लोगों की भलाई के लिए अनेकों योजनाएं चलाई हुई है और उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी तीन महीनों में प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पूरे प्रदेश में एक समान विकास कार्य करवा रही है। प्रदेश में चहुमुंखी हो रहे विकास से प्रदेश की जनता को भरपूर फायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्य पूरे जोरो से चल रहे है। ग्रामीण क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार ने हर गांव में लाखों रुपए की ग्रांट दी हुई है। आज गांव की सड़कें 18 फुट चौड़ी बन चुकी है। गांव में गंदे पानी की निकासी के लिए पोंड सिस्टम तैयार किए जा रहे है। 
इस मौके पर प्रचारक राजिंद्र सिंह, सरपंच महेश मलिक, अनिल सेन, रोहित भंडारी, साहब सिंह पहलवान, गुलाब कश्यप, कविंद्र राणा, संजय खेंची, राजिंद्र बसताड़ा, संजय त्यागी आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...