10000

Saturday, 12 August 2017

केंद्र सरकार में पूर्ण बहुमत होते हुए भी गरीब लोगों के लिए कोई नीति नही बना पाई है: राजकुमार सैनी



घरौंडा: प्रवीण कौशिक
       
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के खिलाफ लोकतंत्र सुरक्षा मंच के
राष्ट्रीय अध्यक्ष व सांसद राजकुमार सैनी ने मोर्चा खोल दिया है।
उन्होंने कहा कि  बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के परिवार में इस
प्रकार का नया मामला नही है,बल्कि उनके परिवार के लोगों पर इस प्रकार के
कई बार आरोप लग चुके है। यहां तक कि लगभग 15 साल पूर्व उनके परिवार के एक
सदस्य का इसी प्रकार के मामले में मुंडन हुआ था। माननीय उच्च न्यायालय
द्वारा छह जातियों के आरक्षण पर रोक लगाने के फैसले का सही करार दिया।
उन्होंने अपनी ही सरकार को घेरते हुए कहा कि सरकार ने सभी लोगों के लिए
ठीक प्रकार से व्यवस्था नही कर पाई। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार में
पूर्ण बहुमत होते हुए भी गरीब लोगों के लिए कोई नीति नही बना पाई है।
        सांसद राजकुमार सैनी शुक्रवार को पटेल मार्किट में एक सभा में लोगों को
संबोधित कर रहे थे। उनके यहां पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने
फूल-मालाओं व पगडी पहनाकर सम्मानीत किया गया। उन्होंने जनता को जज की
उपाधि देते हुए कहा कि अपने अधिकारों के लिए आगे आना होगा। उन्होंने
कांग्रेस पर खुलतौर पर भेदभाव के आरोप लगाते हुए कहा कि 60 साल के
शासनकाल में उन्होंने किसानों ,मजदूरों के लिए काम नही किया और अब
किसानों की बात कर रही है। उन्होंने बीजेपी सरकार को भी अप्रत्यक्ष रूप
से केंद्र व प्रदेश सरकार पर आरोप जड़े। उन्होंने कहा केंद्र सरकार के
पास 359 सांसद है,लेकिन अभी तक सरकार गरीब लोगों के नीति बनाने में नाकाम
रही है। अगर इस समय भी सरकार कोई नीति नही बना सकती,तो आगे क्या कर
पाएगी।  प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के परिवार ने गलती पर गलती करता आ
रहा है। उन्होंने कहा कि छेडछाड के मामले में उनके परिवार के एक सदस्य का
मुडंन हुआ था। उनके परिवार के सदस्यों पर भी हाल में इस प्रकार के आरोप
लगे हुए है।  नौकरियों में नही पूरी पार्दशियता।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार अभी भी नौकरियों में पूरी पार्दशियता नही
बरत रही है। उन्होंने कहा कि एक -एक परिवार के लोगों को कई-कई नौकरिया दी
जा रही है। उन्होंने कहा कि अगर उनकों 2019 के विधानसभा चुनावों में मौका
मिला,तो वे बेराजगारी को समाप्त करने के लिए एक पालिसों बनाएंगे। साथ में
मनेरगा के मजदूरों के लिए पांच सौ रूपएं की दिहाडी दिलवानेे की व्यवस्था
करेंगे। जिसमें 250 रूपएं सरकार व 250 रूपएं किसान मजदूर को देगा। इस
प्रकार की व्यवस्था होने पर किसी को हाथ फैलाने की जरूरत नही पडेगी।
आईएएस की बेटी वर्णिका कुंडू के मामले में विपक्षी दलों से चौतरफा घिरें

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...