10000

Monday, 7 August 2017

युवा बोलेगा मंच ने आज नगर में नारेबाजी कर रोष प्रकट किया।

घरौंडा, प्रवीण कौशिक
एक तरफ सरकार बेटी बचाओ का नारा देकर बेटियों की सुरक्षा का दम भरते रहती है। किसी आम आदमी द्वारा किसी महिला के साथ किसी भी प्रकार की घटनाओं को लेकर उस पर कई धाराओं लगाई जाती है। नेताओं द्वारा उस घटना पर निंदाओ की झड़ी लग जाती है। कड़ी से कड़ी कार्रवाइयों की घोषणाओं से अखबार सटे रहते हैं। मगर हैरानगी है कि बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष के पुत्र द्वारा चंडीगढ़ में लड़की के साथ छेड़छाड़ पर सभी सत्ता के नेताओं को मानो सांप सूंघ गया हो। सभी ने मोन धारण कर लिया । जिससे ये साबित हो रहा है बाकी बेटी बचाओ को लेकर की जा रही घोषणाएं कागजी है। करनी कथनी का अंतर इस घटना को लेकर सामने आ रहा है। यही घटना किसी दूसरी पार्टी के किसी व्यक्ति द्वारा की जाती तो सत्ता के नेता रक्षाबन्धन की बधाइयां कम व घटना की कड़ी कार्रवाई की बात ज्यादा करते।। आज सत्ता पक्ष के सभी छोड़े बड़े नेता विकास बराला को बचाने में अंदरखाते जुटे हैं। मगर लड़की के साथ हुए अन्याय के पक्ष में किसी की जुबान तक नही खुली। ओर न सत्ता से बाहर रहते रहते हुए नैतिकता का ढिंढोरा पीटने वाले नेताओं ने नैतिकता की धज्जियां तक उड़ा कर रख दी हैं। 
इसी मुद्दे को लेकर युवा बोलेगा मंच ने आज नगर में नारेबाजी कर रोष प्रकट किया। भाजपा के हरियाणा अध्यक्ष सुभाष बराला के लड़के विकास बराला द्वारा 3 दिन पहले रात के 12:00 बजे नशे में धुत होकर एक लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में गिरफ्तार होने के बाद तुरन्त ही पुलिस द्वारा मामले को रफा-दफा कर देने के बाद आज युवा बोलेगा मंच ने रक्षाबंधन के त्यौहार पर शहर में बहन-बेटियों और महिलाओं के साथ जबरदस्त नारेबाजी की और सुभाष बराला के इस्तीफे की मांग करते हुए घरौंडा हल्का अध्यक्ष  और शहरी उपाध्यक्ष वेदप्रकाश सेठी ने कहा की यह कैसा लोकतंत्र है एक लड़का जो लड़की के साथ छेड़खानी के आरोप में पहले गिरफ्तार होता है लेकिन जब पता चलता है कि लड़का बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का लड़का विकाश बराला है तो उसपर लगी धाराएं बदल कर उसे जमानत दे दी जाती है।
 महिलाओं की अगुवाई कर रही रितु, निकिता और सोनिया ने कहा कि आज रक्षाबंधन के दिन बहन-बेटियों की सुरक्षा करने वाली बीजेपी सरकार बेनकाब हो गई है वार्ड 13 की अध्यक्ष संतोष ने आरोप लगाया कि अगर छेड़खानी करने वाला कोई आम घर का लड़का होता तो आज वह सलाखों के पीछे होता और मुख्यमंत्री उस बहादुर लड़की को 15 अगस्त पर सम्मानित करते। प्रदर्शन करते हुए महिलाएं अनोखा कॉलोनी से मेन बाजार पहुंची। 
इस मौके पर प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी हर्षित जयहिन्द, प्रचार समिति अध्यक्ष विशाल सैनी, सेक्रेटरी प्रवीण वर्मा, वार्ड 12 उपाध्यक्ष भूपेंदर यादव, वार्ड 17 उपाध्यक्ष विनोद मोगा, वार्ड 13 युवा अध्यक्ष अंकुश कौशिक, संतोष, बाला देवी, रूपरानी भारती, सुमन शर्मा, मोनिका, प्रियंका, रेखा, कृष्णा,रोहित ,रमन, बाला, वार्ड 17 युवा अध्यक्ष पूजा पाल व अन्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...