10000

Tuesday, 1 August 2017

9 अगस्त तक कर्जा छोडो नही तो सत्ता छोडो: दहिया

सीएम सीटी करनाल में होगी अगस्त क्रांति
 पानीपत, 1 अगस्त। parveen kaushik
 किसानों को आर्थिक आजादी दिलवाने के लिए प्रदेशभर में शुरू किए गए किसान आंदोलन की कड़ी में अगस्त क्रांति की तर्ज पर आगामी 9 अगस्त को करनाल में कर्जा छोडों नही तो सत्ता छोडों का भाजपा सरकार के खिलाफ बिगुल बजाया जाएगा। इस आंदोलन को मजबूत बनाने के लिए किसान भवन में जिला स्तरीय किसान पंचायत को आयोजन किया गया। किसान पंचायत की अध्यक्षता नवनियुक्त जिला प्रधान एंव प्रदेश महासचिव सुरेश दहिया ने की। पूर्व जिलाध्यक्ष चुहड सिंह रावल, ईश्वर सिंह बागडी, किसान नता जागे राम पटवारी, दलबीर जागलान, सुरेंद्र शर्मा सहित कई किसान नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी किसान नेताओं ने भाजपा सरकार को किसान विरोधी करार देते हुए किसान आंदोलन को मजबूत करने पर बल दिया। जिलाध्यक्ष दहिया ने किसान पंचायत को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को संपूर्ण रूप से कर्ज मुक्ति दिलवाने के लिए प्रदेश भर में प्रदेशाध्यक्ष रतनमान की अगुवाई में किसान आंदोलन शुरू किया जा चुका है। आंदोलन के दूसरे चरण में  सीएम सीटी करनाल में 9 अगस्त को कर्जा छोडों नही तो सत्ता छोडों के लिए आगामी रणनीति की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि इस आंदोलन में प्रदेशभर के हजारों किसान भाग ले रहे है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने किसानों पर जीएसटी लागू करके किसानों को और आर्थिक बर्बादी की ओर ले जाने का कार्य किया है। स्वामीनाथ आयोग की रिपोर्ट को लागू न करना तथा किसानों को कर्ज मुक्त न करने सहित किसान विरोधी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को जब्री लागू करके किसानों की कमर तौड़ कर रख दी है। अब किसान चूप बैठने वाला नही है। दहिया ने बताया कि 9 अगस्त को करनाल आंदोलन के लिए सैंकडों गाडियों का काफिला कूच करेगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष कृष्ण देशवाल, महासचिव ऋषि पाल जाटल, कृष्ण शर्मा भापरा, प्रताप जोशी, इसांक नम्बरदार, बलजीत राठी, पहल सिंह, प्रताप पानू, देवी सिंह देशवाल, राजबीर मलिक, राम कुमार आटा,सज्जन सिंह,सतनारायण शर्मा, रणपाल राणा, टेक राम दहिया, देवी ािंह गुर्जर, कवर पाल, अमित खलीला, रोहताश भंडारी, जसमेर कालखा, रामचंद्र महावटी सहित सैंकडों किसान मौजूद थे।

41 सदस्यीय कार्यकारिणी का किया गठन

नवनियुक्त जिला प्रधान सुरेश दहिया ने जिला स्तरीय भाकियू की 41 सदस्यीय कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिसमें 4 सरंक्षक, 2 वरिष्ठ उपाध्यक्ष, 6 उपाध्यक्ष, 2 महासचिव, 5 सचिव, 2 सहसचिव, 2 कोषाध्यक्ष सहित 6 सलाहकारों को शामिल किया गया है। इसी प्रकार कार्यकारिणी में 12 किसानों को बतौर सदस्य नामित किया गया।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...