10000

Wednesday, 2 August 2017

आठ माह बीत जाने के बाद भी कालोनी की एसोसिएशन का गठन हुआ नही

कालोनियां वैध न होने के कारण लोगों को विकास कार्यो के लिए तरसना पड़ रहा है।
घरौंडा, प्रवीण कौशिक
प्रदेश सरकार ने अवैध कालोनी में विकास कार्य करवाने के लिए रेजिडेंस
वेल्फेयर एसोसिएशन(आरडब्ल्युए) बनाने के निर्देश दे चुकी है। लेकिन आठ
माह बीत जाने के बाद भी अभी तक शहर में किसी भी कालोनी की एसोसिएशन का
गठन नही हुआ। जिस कारण अवैध कालोनियां आज भी विकास कार्यो की बाट जोह रही
है। कालोनियों के वैध न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना
पड़ा है।
नगरपालिका  ने शहर की अवैध कालोनियों को वैध करवाने के लिए 21 कालोनियों
का प्रस्ताव सरकार के पास भेजा था, लेकिन सरकार ने अवैध कालोनियों को वैध
करने के लिए आरडब्ल्युए का गठन कर बैंक में खाता खुलवाकर उसमें विकास
शुल्क जमा करवाने के लिए निर्देश जारी किए थे। हालांकि अभी तक विकास
शुल्क की दर फाइनल नही हुई है। सरकार ने दिसंबर माह में अवैध कालोनियों
में आरडब्ल्यूए बनाने के निर्देश दिए थे, लेकिन आठ माह बीत चुके है और आज
तक किसी भी कालोनी में आरडब्ल्यूए का गठन नही हो पाया है। जिससे स्पष्ट
है कि सरकार की इस नीति के प्रति अवैध कालोनीवासियों की कोई रूचि नही है।
शहर के लोग काफी लंबे अरसे से अवैध कालोनियों में विकास कार्यो की बाट
जोह रहे है। लेकिन अभी तक सरकार ने इनकी फरियाद पर कोई गौर नही किया है।
कालोनियां वैध न होने के कारण लोगों को विकास कार्यो के लिए तरसना पड़
रहा है। कालोनिवासियों का कहना है कि सरकार अवैध कालोनियों को वैध करने
के लिए केवल आश्वासन दे रही है,लेकिन आश्वासनों पर किसी प्रकार की कोई
कार्रवाई अमल में नही लाई जा रही है। अवैध कालोनियों के लोगों को भारी
परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने सरकार से मांग की है कि
अवैध कालोनियों को शीघ्र ही वैध करवाए, ताकि कालोनी में विकास कार्य हो
और लोगों को राहत मिले।

ये है शहर की अवैध कालोनी-
वीर कालोनी, आर्य स्कूल कालोनी, ऋषिकूल स्कूल कालोनी, कर्ण विहार कालोनी,
बालाजी कालोनी, आर्य नगर एक्सटेंशन, ुाराना कालोनी, विग कालोनी
एक्सटेंशन, रघुबीर विहार कालोनी, टेक्कू कालोनी, पासी कालोनी, भ_ा
कालोनी, दुर्गा कालोनी, कर्मबीर कालोनी, जैल सिंह कालोनी एक्सटेंशन, नसीब
बिहार कालोनी, शिव कालोनी, गुरूकुल कालोनी, राणा बाग कालोनी, टावर
कालोनी, अशोक नगर।

क्या बोले सचिव-
नपा सचिव रविप्रकाश शर्मा ने बताया कि सरकार के निर्देशों के अनुसार अवैध
कालोनियों में विकास कार्यो के लिए आरडब्ल्युए बनाए जाने के निर्देश दिए
थे और पार्षदों को इस बारे में जागरूक भी किया गया था लेकिन 21 कालोनियों
में से 7 कालोनियों के पार्षदों ने एसोसिएशन की लिस्ट बनाकर दी है लेकिन
अ भी तक किसी भी कालोनी ने आरडब्ल्यूए का रजिस्ट्रेशन नही करवाया।
फोटो केप्शन-विकास कार्याे से अछूती घरौंडा की नसीब बिहार कालोनी

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...