10000

Wednesday, 23 August 2017

भारत विकास परिषद शाखा घरौंडा द्वारा सुंदरकांड के पाठ का आयोजन


शाखा ने किया चश्मा वितरण कार्यक्रम
घरौंडा शाखा ने लगाया युवा संस्कार शिविर
घरौंडा: प्रवीण कौशिक
भारत विकास परिषद शाखा घरौंडा द्वारा अपने संस्कृति पक्ष के अंतर्गत
मंगलवार को शहर के  प्रसिद्ध देवी मंदिर में सुंदरकांड के  पाठ का आयोजन
किया गया। इस पाठ का आयोजन शाखा द्वारा अपने संस्कार सूत्र को ध्यान में
रखते हुए किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में शाखा के सभी सदस्य सहपरिवार
व शहर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी लोगों ने इस भक्ति रस से
परिपूर्ण कार्यक्रम का आनंद उठाया।  मंदिर के पुजारी आचार्य मणि प्रसाद
गौतम जी ने भारत विकास परिषद शाखा घरौंडा का धन्यवाद किया और अपने संबोधन
में कहा इस प्रकार के धार्मिक कार्य करने से लोगों में संस्कार की भावना
पैदा होती है। कार्यक्रम के बाद शाखा द्वारा सभी लोगों को कड़ी चावल का
प्रसाद वितरित किया गया। इस कार्यक्रम के  प्रकल्प प्रमुख राकेश बिंदल जी
रहे।

शाखा ने किया चश्मा वितरण कार्यक्रम

आज भारत विकास परिषद शाखा घरौंडा द्वारा अराईपूरा  सरकारी स्कूल में अपने
सांस्कृतिक पखवाड़े के अंतर्गत  चश्मा वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
शाखा द्वारा गत 17 तारीख को इस स्कूल में नेत्र जाँच कैम्प लगाया गया था
और उस कैम्प में 20 बच्चो की नजऱ कमजोर पाई गई थी शाखा द्वारा आज इस
कार्यक्रम में स्कूल के उन 20 बच्चों को चश्मे बांटे गए। स्कूल के
प्रिंसिपल ने अपने संबोधन में कहा भारत विकास परिषद  शाखा घरौंडा द्वारा
इस सेवा का कार्य करने पर हम इनका आभार व्यक्त करते हैं। इस अवसर पर मंच
संचालन संस्कृति पक्ष प्रमुख कपिल गुप्ता द्वारा किया गया।शाखा अध्यक्ष
महेंद्र सोनी जी ने  अपने संबोधन में कहा कि सभी बच्चे अपनी आंखें हर 6
महीने में जरूर चेक करवाएं।इस कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख नवीन जुनेजा
रहे।

घरौंडा शाखा ने लगाया युवा संस्कार शिविर

आज भारत विकास परिषद शाखा घरौंडा ने अपने सांस्कृतिक पखवाड़े में ऋषिकुल
सीनियर सेकेंडरी स्कूल घरौंडा में युवा संस्कार शिविर का आयोजन किया। इस
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता व प्रकल्प प्रमुख शाखा पूर्व अध्यक्ष अजय
सिंगला जी रहे। उन्होंने अपने व्यक्तव्य में बच्चों मे को बताया कि किस
प्रकार के जीवन मूल्यों को अपनाकर वे एक अच्छे चरित्र का निर्माण कर सकते
है और एक मजबूत राष्ट्र निर्माण में सहायक हो सकते है। इस अवसर पर स्कूल
के प्रिंसिपल ने शाखा घरौंडा का धन्यवाद करते हुए कहा की बच्चों में
पढ़ाई के साथ साथ संस्कार भी होना जरूरी है क्योंकि यही आगे जाकर देश का
भविष्य है और वो घरौंडा शाखा के आभारी है कि इस शिविर के लिए उन्होंने
उनके स्कूल का चुनाव किया। इस अवसर पर मंच का संचालन सचिव राहुल गर्ग ने
किया। शाखा अध्यक्ष महेंद्र सोनी जी ने स्कूल का धन्यवाद किया और बच्चों
को आज  बताई गई बातों पर अमल करने के लिए कहा। इस अवसर पर संस्कृति पक्ष
प्रमुख कपिल गुप्ता, कोषाद्यक्ष वरुण गुप्ता,प्रांतीय प्रभारी संस्कृति
पक्ष व निवर्तमान अध्य्क्ष धीरज भाटिया, पूर्व अध्य्क्ष नरेंद्र चावला,
कुलदीप बांगड़, पंकज जग्गा, महिला प्रमुख संगीता जग्गा, मीनू गुप्ता व
अन्य सदस्य मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...