चंडीगढ़ –
सूत्रों के अनुसार हरियाणा भाजपा में प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के बेटे विकास बराला पर छेड़छाड़ के आरोप पर दर्ज हुई FIR के कारण सुभाष बराला कभी भी अपने पद से इस्तीफा दे सकते हैं। भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा सुभाष बराला पर इस्तीफा देने का दवाब बनाया जा रहा है, ऐसा पार्टी के ही सूत्र बताते हैं ।
बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस ने अध्यक्ष के बेटे विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को आई.ए.एस. की बेटी के साथ छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया था । दोनों के खिलाफ सेक्टर 26 पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आज शनिवार को पुलिस ने दोनों को जमानत पर छोड़ भी दिया। पुलिस ने आरोपियों की गाड़ी को अपने कब्जे में ले लिया है। रात में ही आरोपियों का मेडिकल करवाया गया था जहां दोनों के शराब पीने की पुष्टि हो गई थी
No comments:
Post a Comment