10000

Sunday, 6 August 2017

सुभाष बराला तुरन्त दे अपने पद से इस्तीफा

भाजपा नेता बना रहे हैं महिलाओं को हवस का शिकार: दीपा शर्मा
 




घरौंडा: प्रवीण कौशिक
 राष्ट्रीय लोकस्वराज पार्टी  ने भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष के पुत्र द्वारा की गई हरकत को गम्भीरता से लिया। पार्टी का मानना है कि बेटी बचाओ सिर्फ नारों तक ही सीमित रह गया है।। आज बेटियां प्रदेश में सुरक्षित नज़र नही आ रही। एक नेता के पुत्र की ये हरकत कड़ी निंदनीय है।। अगर नैतिकता होती तो प्रदेशाध्यक्ष को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए था। ये नेता पुत्र पर सत्ता का नशा सिर चढ़ कर बोल रहा था।।
पार्टी की  लोकसभा प्रभारी एवं मीडिया हैड दीपा शर्मा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला के पुत्र विकास बराला व उसके साथी द्वारा चंडीगढ़ में आईएएस की बेटी के साथ किए गए घिनौने कार्य पर रोष प्रकट किया। 
दीपा शर्मा ने कहा कि आज भाजपा के नेता बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ की आड़ में सत्ता के नशे में चुर हो कर महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहते हैं। जिससे प्रदेश में महिलाओं का घर से बाहर निकलना दुर्लभ हो गया है। 
उन्होंने कहा कि भाजपा में थोड़ी बहूत शर्म बाकी है तो प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहरलाल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सुभाष बराला से उसके पद से अस्तीफा लेकर उन्हें पार्टी से बाहर निकाले तथा उसके बेटे को विकास बराला व उसके साथी को बचाने की उपेक्षा उन्हें कड़ी से कड़ी सजा देने में कानुन का साथ दे। ताकि निष्पक्षता का ढिंढोरा पीटने वाली भाजपा कितनी निष्पक्ष है ये सामने आ सकता है
 उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने सत्ता में आते ही राक्षस का रूप दिखाना आरंभ कर दिया है। ये नेता आम आदमी के रक्षक नहीं भक्षक बन कर रह गए हैं।। राष्ट्रीय लोक स्वराजपार्टी इस घटना की कड़ी निंदा करती है।  तथा पीडि़ता को न्याय दिलाने में उनके परिवार की हर संभव मदद करेगी।
इस अवसर पर निशांत शर्मा, जिला अध्यक्ष आशीष शर्मा, शहरी अध्यक्ष विक्रांत राणा, शहरी महिला अध्यक्ष मीना कुमारी, शहरी मीडिया अध्यक्ष कर्ण मल्होत्रा, मानव, रंजीत, सुनीता, गुरविंद्र कौर, विकास छाबड़ा, रवि कुकरेजा, भारती, रेणु, रिया, सुनीतादेवी, नवीन त्रिखा समेत अन्य कार्य कर्ता भी मौजूद थे।

No comments:

Post a Comment

मनीष गुप्ता भाविप घरौंडा के अध्यक्ष,दीपक शर्मा सचिव व हरीश गर्ग कोषाध्यक्ष बने।

दायित्व ग्रहण समारोह में विधानसभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण ने की शिरकत घरौंडा, डॉ प्रवीण कौशिक           भारत विकास परिषद्, शाखा घरौंडा द्वार...